Published On : Wed, Jan 21st, 2015

भद्रावती : खदान में विस्फोट से घर गिरा, एक की मौत

Advertisement

House fell
भद्रावती (चंद्रपुर)।
वेकोलि माजरी क्षेत्र के चारगांव में एक खदान के विस्फोट से घर की दीवार ढह गयी. इस घटना में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई तथा सो रहे घर के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार वेस्टर्न कोल फील्ड के चारगांव, तेलवासा व कुनाडा आदि खुली खदानें हैं. चारगांव परिसर के चारों ओर ओवर बर्डन है. इन तीनों खदानों से कभी भी विस्फोट किया जाता है. जिससे कई मकानों पर दरारें पड गयी हैं. मंगलवार को तडके 2 बजे विस्फोट किया गया. जिसकी वजह से रूपेश वासाडे की दरार पडी दीवार पडोस के विजय धानकी के घर पर जा गिरी. इसमें मेघा धानकी (14) की मौके पर ही मौत हो गयी. इसमें मेघा के चाचा धर्मा धानकरी व मां विजय धानकरी गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
House fell  (2)

 

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.