Published On : Thu, Dec 25th, 2014

देऊलगाँवराजा : ४८ घंटों में तोप चुरानेवाला पुलिस हिरासत में

Advertisement


आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की हो रही तारीफ

Tof Deulgavraja (
देऊलगाँवराजा (बुलढाणा)।
सिंदखेडराजा के राजे लखुजीराव के रजवाड़े से ऐतिहासीक ८५ किलो की पंचधातू से निर्मित तोप चुरानेवाले आरोपी को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तोप जब्त की है. यह कार्रवाई २५ दिसंबर गुरुवार दोपहर १ बजे के करीब की गई. चंद ४८ घंटों में जाँच कर आरोपी को गिरफ्तार करने पर पुलिस की तारीफ़ हो रही है.

अधिक जानकारी के अनुसार गत तीन दिन पूर्व सिंदखेडराजा के राजे लखूजीराव के रजवाड़े से ऐतिहासिक ८५ किलो की पंचधातु से निर्मित तोप अज्ञात चोरों ने चुराकर गायब की थी. इस घटना से जिजाऊ व शिवप्रेमीयों में रोष निर्माण हुआ था. इस घटना के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए ऐसी मांग अनेक पार्टी व संघटनाओं ने की थी. यह घटना जिजाऊ जन्मोत्सव के कुछ दिन पूर्व घटने से इस घटना की सभी तरफ काफी चर्चा हो रही थी. तोप चुराकर अज्ञात चोरों ने पुलिस के सामने एक बड़ा आवाहन खड़ा कर दिया था. कोई भी हालत में तोप चोरीकरने वाले अज्ञात चोरों का पता चले इस उद्देश से पुलिस अधिक्षक शामराव दिघावकर व अप्पर पोलिस अधिक्षक यशवंत सोलंके के मार्गदर्शन में पाच दल तैयार किये गए थे. उसमें उपविभागीय पुलिस अधिकारी समिर शेख, एलसिबी के पुलिस निरिक्षक सुर्यकांत बांगर, सहा. पुलिस निरिक्षक गोरखनाथ जाधव, निलेश लोधी, सिंंदखेडराजा पुलिस थाने के थानेदार किशोर जुनघरे के दल समावेश था. इस दौरान इस दल के पुलिस कर्मचारियों को एक गुप्त जानकारी मिली. जानकारी के अनुसार सम्राट अशोक नगर, सिंदखेडराजा निवासी बालू जगन्नाथ म्हस्के को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उसकी कड़ी जांच करने पर उक्त चोरी की तोप शिवणी टाका परिसर के खेत में गाड़कर रखने का उसने खुलासा किया. इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने खेत में जाकर चोरों ने गाड़ रखी तोप जब्त की. इस चोरी के मामले में और भी कोई आरोपी शामिल है? इस उद्देश से पुलिस आगे की जाँच कर रही है.

Tof Deulgavraja (1)
चंद ४८ घंटों में तोप चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर तोप का पता लगाने पर पुलिस प्रशासन की सभी ओर तारीफ़ हो रही है. इस कार्रवाई में पुलिस कर्मचारी विजय दराडे, प्रकाश राठोड, केशव अक्तुरकर, शेषराव अंधेरे, राजू ठाकुर, नंदकिशोर धांडे, अत्ताउल्लाखान, संजय म्हस्के, भारत जंगले, योगेश सरोदे, अमोल तरमले, अविनाश जाधव, सुभाष सालोक, अनिल जाधव, प्रकाश काले वहीं सिंदखेडराजा पुलिस थाने के पु. उपनिरिक्षक अनिल चित्तरवाड, परमेश्वर आढाव, विनायक मोरे, राजू कंकाल, राजेश हिवाले, जहिर अब्बास, मदन गिते, प्रमोद जाधव, शरद शिराले, योगेश जाधव, बालाजी फलटणकर, नारायण मांटे, विठ्ठल मडावी, शिवदास गिते व विश्वनाथ राठोड शामिल है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.