Published On : Wed, Jan 19th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

व्यापारियों को कोविड वैक्सीन का प्रीकाॅशनरी तीसरा डोज देने में प्राथमिकता दे सरकार: एन.वी.वी.सी.

Advertisement

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स ने आगामी संभावित कोेरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुये चेंबर सभागृह में पदाधिकारियों की सभा हुई। सभा मेंमाननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री माननीय से उद्धव ठाकरेजी एवं केन्द्रीय मंत्री श्री नितीनजी गड़करी को प्रतिवेदन प्रेषित कर व्यपारियों को कोविड वैक्सीन का प्रीकाॅशनरी तीसरा डोज देने की मांग की।

चेंबर के अध्यक्ष श्री अश्विन प्रकाश अग्रवाल (मेहाड़िया) ने कहा कि गत वर्ष कोरोना संक्रमण की दो लहरो के कारण देश ने बहुत अधिक जन-धन की हानी उठायी है तथा कोरोना महामारी के संक्रमण के कारण आर्थिक विकास पर भी बहुत बुरा असर हुआ है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धवजी ठाकरे एवं श्री नितीनजी गड़करी ने दुसरी लहर को रोकने के उपायों में कोरोना संक्रमण के बचाव के साथ-साथ वैक्सीनेशन बढ़ाने पर भी जोर दिया था। अब वर्तमान में देश में कोरोना वायरस ने वेरिएंट ओमिक्राॅन के कारण संक्रमण की तीसरी लहर से जुझ रहा है। ओमिक्राॅन वायरस गत वेरिएंट से बहुत अधिक खतरनाक और तेजी से फैलने वाला हैं। जिन लोगों के दोनो डोज मई 2021 से पहले हो चुके ऐसे नागरिकों पुनः संक्रमण का खतरा अधिक है। अतः ऐसे नागरिकों को सर्तकता बरतने हुये कोविड वेक्सीन का तीसरा डोज लेने की आवश्यकता है।

चेंबर के उपाध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा ने कहा कि सरकार ने वर्तमान में स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन का तीसरा डोज देना शुरू किया है। पुरे देश में लाॅकडाउन के शुरूआत से ही स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ व्यापारी समुदाय ने कंधे से कंधा मिलाकर सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुये अपना व्यवसाय शुरू रखकर कोरोना महामारी के खिलाफ जंग लड़ने में सरकार का साथ दिया है। साथ ही व्यापारियों ने आर्थिक गतिविधी शुरू रखते हुये अपना, अपने परिवार व कर्मचारियों का महामारी से बचाव करते हुये भरण पोषण कर रहा है।

चेंबर के सचिव श्री रामअवतार तोतला ने कहा कि सभी कोविड योद्धओं की तरह व्यापारी समुदाय को भी सतर्कता के तौर पर कोविड वेक्सीन का तीसरा डोज देने में प्राथमिकता दी जानी चाहिये, ताकि व्यापारी समुदाय कोरोना महामारी से बिना डरे और अधिक उत्साह से आर्थिक गतिविधि कर देश के आर्थिक विकास में सहयोग कर सके और कोरोना महामारी के संक्रमण की तीसरी लहर को भयानक तांडव मचाने से रोका जा सके और देश में मृत्युदर न बढ़े।

Advertisement

उपरोक्त प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सचिव श्री रामअवतार तोतला ने दी।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.