Published On : Fri, Jan 27th, 2017

सरकार परंपरागत तौर से चले यह जरूरी नहीं : हंसराज अहिर

Advertisement

Hansaraj Ahir
नागपुर:
मोरभवन में आयोजित ‘नागमनी-2017 मुद्राविधा की अखिल भारतीय स्पर्धा व प्रदर्शनी’ के उद्घाटन अवसर को संबोधित करने केंद्रीय गृहराज्य मंत्री हंसराज अहिर पहुंचे। उन्होंने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि नोटबंदी देश की जरूरत है। सरकार परंपरागत ढंग से चले, यह जरूरी नहीं है। हर सरकार को कुछ नया करने की जरूरत महसूस होनी चाहिए। हमारी सरकार ने इसे महसूस किया। सरकार देश के आर्थिक स्तर को सम्पन्न बनाना चाहती है।

इस दौरान न्यूमिज़मेटिक रिसर्च इंस्टिट्यूट की ओर से आयोजित प्रदर्शनी और स्पर्धा में देश भर से करीब 50 क्वॉइन कलेक्टर्स इकट्ठा हुए हैं। शनिवार और रविवार को दो दिनों तक यह प्रदर्शनी आयोजित रहेगी। कार्यक्रम के दौरान कोलकाता के सिक्कों के मशहूर संकलनकर्ता जगदीश अग्रवाल को जीवन गौरव पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही न्यूमिजमेटिक विषय में लंबे समय से अध्ययन कर रहे संजीव कुमार की पुस्तक का विमोचन किया गया।

गुप्त कालीन सिक्कों की विशेषताओं पर आधारित इस पुस्तक को लिखने में संजीव कुमार ने दो दशकों तक लगातार देश-विदेशों का दौरा किया और अध्ययन कर पुस्तक तैयार की। प्रदर्शनी में सिक्कों और करेंसी, जिसमें पुरानी करेंसी, विदेशी करेंसी, स्पेशल नंबर सिरीज, सैंकड़ों साल पुरानी करेंसीज़, एंटिक्विटीज़ आदि का बड़े पैमाने पर प्रदर्शन और बिक्री लगाई गई है। इसमें देश भर से 50 डीलर्स, 35 स्पर्धी, 5 नोट व सिक्के संकलनकर्ता आमंत्रित किए गए हैं।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.