Published On : Fri, Feb 18th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

परियोजना लोकाभिमुख बनाना महा मेट्रो का लक्ष्य : डॉ. दीक्षित

Advertisement

सातवे स्थापना दिन समारोह मे डॉ. बृजेश दीक्षित ने कहा लक्ष्य तभी पुरा होगा जब बडी संख्या में लोगो मेट्रो से चलेंगे

नागपूर : शीघ्र ही नागपूर मेट्रो के सभी रिच पर मेट्रो ट्रेन दौडने लगेगी, मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण करना अनेक स्थानो पर बेहद चुनौती पूर्ण रहा है ! अब इससे भी अधिक बडी चुनौती हमारे सामने है, जो कि भावनात्मक है ! माझी मेट्रो का जितना अधिक उपयोग नागरिक करेंगे उतने ही करीब हम अपने लक्ष्य को पहुचेंगे उक्त उद्दगार महा मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. बृजेश दीक्षित ने व्यक्त किए ! वे मेट्रो भवन के सभागृह मे सातवे स्थापन दिन समारोह मे उपस्थितो को संबोधित कर रहे थे !

उन्होने कहां कि अभी हमने ६०००० यात्रियों का आकडा पार किया है ! रिच २ और रिच ४ के खुल जाने पर यह आकडा १ पार करेंगे और हमे शीघ्र ही ३ लाख यात्रियों के लक्ष्य को हासिल करना है ! डॉ. दीक्षित ने कहां कि परीयोजना को पुरा करना आसान काम नही है ! निर्धारित समय मे गुणवत्ता के साथ मेट्रो का कार्य टीम वर्क से पुरा होने जा रहा है ! सातवे स्थापन वर्ष के बधाई के हकदार नागपूरवासी है जिन्होने अनेक दीव्कतो को सहन करते हुए समय समय पर मेट्रो का साथ दिया ! गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के लिए महा मेट्रो कि टीम के साथ ही उनके परिवारजनो द्वारा सहयोग भी बधाई के योग्य है ! कार्यक्रम मे उपस्थित प्रमुख अतिथियो और वक्ताओ द्वारा दिए गए सुझाओ पर शीघ्र अमल करने का उल्लेख करते हुए डॉ. दीक्षित ने अतिथियो से महा मेट्रो के ब्रँड अम्बॅसेडर बनने का सुझाव दिया !

इस समारोह मे मनपा आयुक्त आयुक्त राधाकृष्ण बी.,उद्योगपती श्री. विलास काले,आर्कीटेव्कट श्री. अशोक मोखा,डॉ. प्रशांत जगताप,वरिष्ठ पत्रकार सरिता कौशिक,वेद काउन्सिल के अध्यक्ष श्री. शिवकुमार राव,टॅक्स पेयर्स असोसिएशन के सचिव श्री. तेजिंदर सिंग रेणु,निरी के पूर्व निदेशक श्री. शिरीष वटे इन्होने नागपूर मेट्रो के स्थापन दिवस पर अपने मनोगत व्यक्त किए !

Advertisement

महा मेट्रो का सफर :
•पर्यावरण का सही संतुलन बनाए रखने के लिए सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का उपयोग करना जरुरी है : मनपा आयुक्त राधाकृष्ण बी.
नागपूर महाराष्ट्र का चौथे नंबर विकसित शहर है लेकिन मेट्रो के मामले मे पहला है यह गौरव की बात है ! नागरीको ने निजी वाहनो का उपयोग करने के बजाय मेट्रो का उपयोग करे ताकि पर्यावरण कि रक्षा के साथ ही जीवन की सुरक्षा भी कि जा सके ! उन्होने ने कहां कि, वाहन प्रदूषण दिनो दिन बढता जा रहा, शहर के स्वास्थ की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है !


•मेरे शहर का स्वरूप ही बदल दिया : विलास काले
जाने माने उद्योगपती श्री. विलास कालेने मेट्रो सफर की सराहना करते हुए कहां कि, ७ वर्ष के परियोजना के सफर ने मेरे शहर के स्वरूप को ही बदल दिया है ! उन्होने ने प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षित की लीडरशिप को धन्यवाद देते हुए कहां कि, पहले नागपुर को संत्रे, कपास और अच्छे लोगो के शहर के रूप मे पहचाना जात था लेकिन अब आंतरराष्ट्रीय मेट्रो के नाम से शहर कि पहचान बन रही है ! इससे लाईफस्टाई भी बदल रही है !

•मेट्रो परियोजना से सर्वागीण विकास : आर्कीटेव्कट श्री. अशोक मोखा
नागपूर मेट्रो परियोजना ने शहर के सर्वागीण विकास को गतिप्रदान की है ! विश्वस्तरीय परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही शहर के स्वरूप को बदलने मे अहम भूमिका निभाई है ! जन समस्या से जुडे मुद्द्दो को स्थाई रूप से हल करने के साथ ही मेट्रोने दर्शनीय स्थलो को भी नए स्वरूप मे परिवर्तित किया है ! उन्होने ने मेट्रो के कार्यो के प्रति निष्ठा जताते हुए कहां कि, कलेक्टर, विभागीय आयुक्त कार्यालय जैसे अनेक कार्यालय पुराने है उन्हे भी मेट्रो का प्रतिनिधीत्व मिले तो उनका स्वरूप भी बदल जाएगा !

•स्वास्थ सुरक्षा और जीवन रक्षा मेट्रो का मूल मंत्र : डॉ. प्रशांत जगताप
माझी मेट्रो सही मायने मे मेरी अपनी है, यह मेरे जीवन की रक्षा करने के साथ ही स्वास्थ के सुरक्षा करने मे भी कारगर सिद्ध हुई है ! चिकित्सा आधार पर देखा जाए तो उच्च रक्तचाप को काबू मे करने मे मेट्रो का सफर फायदेमंद है ! मेट्रो का उपयोग करने से डॉक्टरो कि आवश्यकता नही पडेगी !

•मेट्रो से भावनात्मक जुडे है नागरिक : सरिता कौशिक
वरिष्ठ पत्रकार सरिता कौशिक ने स्थापना दिन की बधाई देते कहां कि, ७ वर्ष के सफर मे छोटी-छोटी बनतो से नागरिक मेट्रो से भावनात्मक जुडते चले गए और आज मेट्रो हमारी अपनी है कि तारीफ करते है ! मेट्रो के प्रति जनभावना का आदर कर सरिता कौशिक ने “बेटर देन ड्रीम” नामक किताब लिखी है जिसमे उन्होने जो लेख प्रस्तुत कीए है वे जनभावना से औत-प्रौत है,इस बात का उल्लेख उन्होने किया

•मेट्रो के सफर से बढ रहे विकास के कदम : श्री. शिवकुमार
वेद काउन्सिल के अध्यक्ष श्री. शिवकुमार राव ने कहां कि, मेट्रो के ७ वर्षो के सफर मे विकास के कदम दर कदम बढते दिखाई दे रहे है ! मेट्रोने शहर की सबसे बडी जरुरत को पुरा किया है ! वर्ष २०२२ मे महा मेट्रोने नागपुर को गौरवमयी शहर के श्रेणी मे पहुंचा दिया है ! वर्ष २००८ मे मिहान की शुरुवात के समय परिवहन व्यवस्था कैसी होगी यह जटील प्रश्न खडा हुआ था ! लेकिन महा मेट्रोने इसका भी समाधान निर्धारित अवधी मे गुणवत्ता के साथ पुरा कर दिया है !

•मेट्रो के साथ-साथ सभी का हो रहा विकास : तेजिंदर सिंग रेणु
टॅक्स पेयर्स असोसिएशन के सचिव श्री. तेजिंदर सिंग रेणु ने कहां कि, मेट्रो का फायदा सभी वर्ग को हो रहा है यह हकीकत है ! मेट्रो परियोजना के प्रारंभ से ही नागरिको ने हर जगह सहयोग किया ! मेट्रो के प्रति व्यापक दृष्टिकोन से देखना जरुरी है ! क्योकी, यह परियोजना नागपूर को नई उंचाई कि ओर ले जा रही है ! बच्चे और महिलाओ के लिए सबसे अधिक सुरक्षित और आसन यात्रा है !

•मुझे गर्व है कि मेरे शहर मे भी मेट्रो है : श्री. सतीश वटे
निरी के पूर्व निदेशक श्री. शिरीष वटे ने बडे गर्व से कहां कि मेरे शहर मे भी मेट्रो चल रही है ! उन्होने दिल्ली के अनुभव कि पीडा को उजागर करते हुए कहां कि दिल्ली जाने पर मन मे खेद हुआ करता था कि, मेरे शहर मे मेट्रो क्यो नही ? महा मेट्रो ने मेरे गर्व को कई गुणा बढा दिया कि, मेट्रो से मै आज शहर मे सफर कर रहा हू ! उन्होने ने कहां कि, दिल्ली वाले भी नागपूर का नाम लेने लगे है और यह साध्य हुआ है प्रबंध निदेशक डॉ. दीक्षित के कुशल प्रबंध के कारन !

कार्यक्रम मे नागपूर शहर के सायकल मेयर डॉ. अमित समर्थ, श्री. चैतन्य शिंगरू, कु. मधुरा बोर्डे, श्री. शंकर शिवहरे,श्री. अरुण सिंग,श्री.अक्रम,श्री, विवेक गार्गी ने अपने-अपने अनुभव साझा किए ! ७ वर्ष के नागपूर मेट्रो के कार्यकाल के दौरान नागरिक और मेट्रो के अधिकारीयो को जो प्रत्यक्ष अनुभव मिले उन्हे व्यक्त करने मे इन अतिथी वक्ताओ ने महा मेट्रो को गौरवान्वित किया ! कार्यक्रम संचालन श्रीमती.नीलिमा हारोडे,आभार प्रदर्शन कार्यकारी संचालक (प्रशासन) श्री. अनिल कोकाटे ने किया !

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.