Published On : Mon, Apr 10th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

जेल से छूटते ही किया बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: एक बालिका से दुष्कर्म के अपराध में जेल से छूटे आरोपी ने कलमना में एक सप्ताह के भीतर एक अन्य बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से काफी सनसनी फैल गई है। आरोपी का नाम समीर बहार आलम सिद्दीकी है, वह एक वांछित अपराधी है।पुलिस के मुताबिक, एक स्थानीय स्कूल ने मिट्टी से फल बनाने का प्रोजेक्ट दिया था। उसके लिए कुछ बच्चे घूम-घूम कर मिट्टी लेने जा रहे थे।

स्कूल ने छात्रों को मिट्टी के फल बनाने का ‘प्रोजेक्ट’ दिया था। पीड़िता के साथ बस्ती के कुछ लड़के-लड़कियां मिट्टी लेने के लिए घूम रहे थे। कलमना क्षेत्र में रहने वाली एक 33 वर्षीय महिला की 7 वर्षीय बेटी भी 7 अप्रैल की सुबह 10 बजे उन लड़के-लड़कियों के साथ घूम रही थी। इस दौरान पीड़िता पीछे रह गई।

Gold Rate
June 152026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,51,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

यह देख आरोपी समीर सिद्दीकी ने उसका पीछा किया। ‘बेर खिलाता हू’ कहकर वह परिसर में एक टिन को शेड में बच्ची को ले गया। वहां उसका यौन शोषण किया। जब उसकी बड़ी बहन अपनी छोटी बहन को खोज रही थी, तब वह परित्यक्त घर में चली गई।

वहां उसने आरोपी को दुष्कर्म करते देखा। आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों बच्चियां दहशत में घर आ गईं। घर आकर बड़ी बेटी ने बहन के साथ हुई घटना के बारे में अपनी मां को बताया। इस मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर कलमाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, सोनेगांव थाने में केस दर्ज.. #nagpurnews #crime #latestnews

धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, सोनेगांव थाने में केस दर्ज.....

स्मार्ट मीटर पर शिवसेना-मनसे आमने-सामने.. #maharashtranews #smartmeter #latestnews

स्मार्ट मीटर पर शिवसेना-मनसे आमने-सामने.. #maharashtranews #smartmeter #latestnews

आशा वर्कर्स के सामूहिक इस्तीफे से संकट.. #maharashtranews #ashaworkers #latestnews

आशा वर्कर्स के सामूहिक इस्तीफे से संकट.. #maharashtranews #ashaworkers #latestnews

गोंदिया में 123 इमारतें बनीं खतरा.. #maharashtranews #gondiya #newsupdate

गोंदिया में 123 इमारतें बनीं खतरा.. #maharashtranews #gondiya #newsupdate

सपकाळ का भाजपा और केंद्र पर हमला.. #maharashtranews #congressvsbjp #politicsnews #latestnews

सपकाळ का भाजपा और केंद्र पर हमला.. #maharashtranews #congressvsbjp #politicsnews #latestnews

श्रीनगर में तिरंगा न होने पर नेहरु जिम्मेदार बोंडे.. #maharashtranews #anilbonde #amravati

श्रीनगर में तिरंगा न होने पर नेहरु जिम्मेदार बोंडे.. #maharashtranews #anilbonde #amravati

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges