Published On : Sat, Oct 18th, 2014

कोंढाली : स्कूली छात्र की आत्महत्या के मामले में जि.प. की पूर्व सदस्या गिरफ्तार

Advertisement

Mrutak Vishal
कोंढाली (नागपुर)।
स्थानीय राउतपुरा वार्ड क्र.पांच के एक स्कूली छात्र के आत्महत्या के मामले में कोंढाली जि.प. की पूर्व सदस्या योगिता देवतले को कोंढाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार राउतपुरा वार्ड क्र.पांच निवासी विशाल ज्ञानेश्वर राउत (14) स्कूली छात्र था. उसके घर के समीप रहनेवाली योगिता मुरलीधर देवतले द्वारा मृतक को अपने बेटी के सोने के गहने चोरी के मामले में ताने मारती रहती थी. वही 16 अक्टूबर को भी मृतक को गाली-गलोच किये जाने पर विशाल ने आत्महत्या कर ली. इसकी शिकायत मृतक के पिता ने कोंढाली पुलिस स्टेशन में 17 अक्टूबर को दर्ज की. घटना की जाँच के बाद पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने योगिता देवतले पर भादंवि 305 के अनुसार मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया. आगे की जाँच पुलिस कर रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above