Published On : Fri, Feb 5th, 2021

शनि मंदिर में अमावस्या पर जगमाएगी ज्योत

Advertisement

नगपुर: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी मौनी अमावस्या के अवसर पर श्री नवग्रह स्थापना दिवस का आयोजन सीताबर्डी, लोहापुल स्थित प्राचीन शनिमंदिर में किया गया है. इस अवसर पर मंदिर में विविध विशेष अनुष्ठान आयोजित किए गए हैं.

पंडित ओम शर्मा ने बताया कि गुरूवार 11 फरवरी से 15 फरवरी तक विशेष पूजा अर्चना, श्री नवग्रह मनोकामना अखंड ज्योति, मूर्ति अभिषेक व नवग्रह शांति पाठ होगा. इस दौरान अखंड तेल व घी की ज्योति शनिदेव को अर्पित की जाएगी.

करीब 55 वर्ष पश्चात मकर राशि में 6 ग्रहों की युति का निर्माण हो रहा है. इस महायुति से सभी 12 राशियों में उनके ग्रह गोचर व ग्रह स्थान के अनुसार फल की प्राप्ति होगी. सफलतार्थ पंडित ओम शर्मा, पं. नंदलाल शर्मा व पं. सावन शर्मा प्रयासरत हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.