Published On : Wed, Nov 30th, 2016

रामझूले -2 के मेट्रो परियोजना का पहला पियर खड़ा

Advertisement

the-first-pier-out-of-the-seven-piers-at-ramjhula

नागपुर: रामझूला व आस पास के परिसर में जगह की कमी होने के बावजूद मेट्रो रेल परियोजना के सात पियरों में से पहला पियर बनाकर खड़ा किया गया है। अन्य पांच पियरों के फाउंडेशन पाइल कैपिग के साथ तैयार कर लिए गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्टूबर 2017 तक मेट्रो रूट के रामझूले वाले हिस्से का काम पूरा कर लिया जाएगा।

नागपुर मेट्रो रेल नाम के फेसबुक पेज में डाले गए पोस्ट को चंद घंटों में आठ सौ लाइल्क मिल चुके हैं। बता दें कि पहले चरण के रामझूला को साकार करने में वर्षों बिता दिए गए थे। इससे नागरिकों का दोबारा रामझूला के दूसरे चरण का काम शुरू किए जाने से परियोजना को लेकर संदेह व्यक्त किया जा रहा था। लेकिन तेजी से किए जा रहे निर्माण कार्यों को देखकर नागरिकों का भी भरोसा बनता जा रहा है। मेट्रो रेल परियोजना अपने हिस्से के रामझूले का काम पूरा कर ही है। जय स्तंभ चौकवाले रामझूला-2 के हिस्से को एमएसआरडीसी ही साकार कर रही है। एमएसआरडीसी के काम के रफ्तार में भी पहले की तुलना में गजब तेजी देखने मिल रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.