Published On : Wed, Dec 26th, 2018

फर्स्ट अटल भारत सम्राट किंग आफ द रिंग स्पोर्ट्स जीत कुने-डो प्रतियोगिता का आयोजन

Advertisement

देश भर से 400 खिलाड़ियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा

नागपुर : दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में 26 दिसंबर को फर्स्ट अटल भारत सम्राट किंग आफ द रिंग स्पोर्ट्स जीत कुने-डो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. भारत सम्राट मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स जीत कुने दो ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सांसद मीनाक्षी लेखी ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.

इस प्रतियोगिता में दिल्ली सहित भारत के कई राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजिस्थान , मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल के लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया. जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग में टाइटल फाइट हुई और भारत सम्राट किंग ऑफ द रिंग स्पोर्ट्स जीत कुने- डो चैईम्पयन बनाए गए. इस प्रतियोगिता में संस्था की ओर से सभी जीतने वाले खिलाड़ियों को एक टाईटल बेल्ट, एक मेडल और 3100 रुपए का चैक देकर सम्मानित किया गया.

Advertisement

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आनन्द कुमार गौहर ने मीनाक्षी लेखी को एक टाईटल बेल्ट देकर सम्मानित किया तथा सभी सम्मानित अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया.

अध्यक्ष आनन्द कुमार गौहर ने बताया कि इस बार संस्था ने लगभग 18 लड़के व 18 लकडियां को भारत सम्राट किंग आफ द रिंग स्पोर्ट्स जीत कुने -डो टाईटलस बांन्टे हैं. अंत मे अध्यक्ष आनन्द कुमार गौहर ने प्रतियोगिता मे आए सभी कोंच, अभिभावकों तथा खिलाड़ियों का धन्यवाद किया और सभी को नव वर्ष की शुभ एवमृ मंगलमय कामनाये दीं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.