Published On : Mon, Aug 20th, 2018

योजना के आभाव में ठंडा पड़ा ‘अतिक्रमण मुक्त फुटपाथ’ अभियान

Advertisement

नागपुर: शहर के फुटपाथों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाने की घोषणा करते हुए आयुक्त वीरेन्द्र सिंह द्वारा निर्धारित की गई तारीख से भले ही मनपा के प्रवर्तन विभाग ने अतिक्रमणमुक्त फुटपाथ का अभियान शुरू किया गया हो, लेकिन प्रवर्तन विभाग के पास सीमित कर्मचारी और संसाधनों के चलते अभियान ठंडे बस्ते में होने की जानकारी सूत्रों ने दी.

सूत्रों के अनुसार अभियान की शुरुआत होते ही प्रवर्तन विभाग के दस्ते को कुछ समय के लिए केलीबाग रोड तो कुछ समय के लिए धार्मिक अतिक्रमणों के सफाया में लगाया गया. यही वजह है कि विशेष अभियान को कारगर रूप से अंजाम नहीं दिया जा सका है.

शहर के लगभग सभी फुटपाथों पर अतिक्रमण का बोलबाला है.

इन्हें मुक्त कराने के लिए विभाग के तीनों दस्तों को विशेष रूप से इसी कार्य में लगाने के बाद ही अभियान को सही मायनों में न्याय मिल सकेगा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.