Published On : Mon, Sep 30th, 2019

शहर की सड़को के गड्डो से वाहनचालक परेशान

Advertisement

नागपुर: नागपुर शहर को भले ही स्मार्ट सिटी कहा जा रहा हो. लेकिन सड़को की हालत किसी दूरदराज के गांव की सड़को से भी बदत्तर दिखाई देते है. नागपुर शहर में इन दिनों सड़को में गड्डे होने की वजह से नागरिको का वाहन चलाना मुश्किल हो गया है. शहर के विभिन्न भागो में गड्डो के कारण उसमे पानी भरने की वजह से वाहनचालक गाड़ी से फिसल भी रहे है. सबसे खराब स्थिति लोहापुल, मानस चौक की है.

जहां सुबह से शाम तक काफी टैफिक होता है. यहां की सड़को की हालत काफी खराब है. कोर्ट ने भी सड़को के गड्डो का सज्ञान लेते हुए इन्हे भरने के आदेश दिए थे. जिसके बाद मनपा आयुक्त बांगर ने कई जगहों पर इनका निरिक्षण किया था. हालांकि माना जा रहा है की बारिश के चलते अभी इन्हे भरना कठिन है. क्योकि कुछ जगहों पर गड्डो को बजरी से भरा गया था.

Gold Rate
Sept 11,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,28,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

लेकिन बारिश के कारण बजरी बह जाने की वजह से इसमें वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की ज्यादा संभावनाएं बन गई है. गड्डे बारिश के कारण नहीं हुए है बल्कि मॉनसून शुरू होने से पहले ही शहर की सड़को पर गड्डे थे.

लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण ध्यान नहीं दिया गया और जिसके कारण अब परेशानी सीधे शहर के नागरिको को हो रही है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.