Published On : Sat, Jan 20th, 2018

ड्राइवर नहीं इसलिए बनाया जा रहा कबाड़

Advertisement


नागपुर: नागपुर महानगरपालिका प्रशासन के पास जो होता है, उसकी कद्र नहीं करते और जो नहीं होता उसके लिए नियमित गुहार लगाते दिख जाएंगे या फिर उससे होने वाले नुकसान गिनवाएंगे. ऐसा ही कुछ इन दिनों मनपा वर्क शॉप परिसर में नज़र आया.

वर्कशॉप में पिछले कई महीनों से २ शव वाहन और एक वैक्सीन वैन खड़ी है. कारण पूछने पर जानकारी मिली कि उक्त तीनों वाहनों में ड्राइवर नहीं है. तीनों वाहन नई दिखाई दे रही है, उक्त शव वाहन कांग्रेस के पूर्व सांसद अविनाश पांडे के सांसद निधि से खरीदी गई थी.


वर्कशॉप विभाग में कुछ समय व्यतीत करने पर पाया गया कि यहां के कर्मी दलालिप्रथा के तहत सक्रीय हैं. कर्मियों के इर्द-गिर्द एक दर्जन वेंडरों का जमावड़ा हमेशा वर्कशॉप में दिख जाएगा। मनपा की कोई भी गाड़ी ख़राब हुई कि उसे अपने करीबी सुधारने वाली कंपनी को देने और उससे कमीशन खाने में भिड़ से जाते हैं. मनपा में ज्यादा ईंधन खपत वाले वाहनों को चलाने के लिए हमेशा टकराव की चर्चा रहती है, क्योंकि इसमें ईंधन चोरी का लाभ मिल जाता है.

अर्थात वर्कशॉप विभाग नाम का रह गया है. यहां तैनात अधिकारी भी शिवाय मूक प्रदर्शन कुछ नहीं कर पाते, क्योंकि उनके तार ऊपर तक जुड़े हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.