Published On : Mon, Oct 18th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

वाहन से गिरा था चालक, इलाज के दौरान हुई मौत

Advertisement

नागपुर: स्पीड ब्रेकर पर वाहन के पलटने से गंभीर रूप से घायल हुए एक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना सीताबर्डी थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटी है। अजीत प्रताप सिंह ठाकुर (32) मृतक का नाम है। वह एसआरपीएफ कैंप का निवासी है।

इसी साल के 30 जून को रात 10.30 से 11 बजे के बीच अजीत अपनी दोपहिया वहां नंबर एमएच-40/टी-2169 में सीताबर्डी इलाके से गुजर रहा था। वैराइटी चौक से महाराजबाग रोड जाने के रास्ते में अचानक एक स्पीड ब्रेकर सामने आ गया और उसका वाहन अनियंत्रित हो गया। वह वाहन से नीचे गिर गया, और फलस्वरूप गंभीर चोटें आने से वह बुरी तरह घायल हो गया।

Gold Rate
23 Jan 2026
Gold 24 KT ₹ 1,57,800/-
Gold 22 KT ₹ 1,46,800/-
Silver/Kg ₹ 3,29,800 /-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह करीब 4 महीने तक ज़िंदगी और मौत से जंग करता रहा। आखिरकार शनिवार रात को करीब 1.30 बजे उसका निधन हो गया। मामले में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement