Published On : Tue, Nov 18th, 2014

चंद्रपुर : विकास काम जल्द गती से करे : सांसद अहीर

Advertisement


जिला ग्रामीण विकास यंत्रणा की निरिक्षण बैठक

Ahir meeting
चंद्रपुर। जिला ग्रामीण विकास विभाग के तरफ से आयोजित होने वाले केंद्र पुरस्कृत योजनाओं को जल्द गति से अमल में लाए,  ऐसी सूचना केंद्रीय रसायन व खाद्य राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने यंत्रणा को दी. अहीर की अध्यक्षता में सोमवार (17 नवंबर) को जिला ग्रामीण विकास यंत्रणा अंतर्गत जिलास्तरीय सावधानी व संनियंत्रण समिती की बैठक जिल्हा परिषद हॉल में ली गई.

इस दौरान जि.प. अध्यक्षा संध्या गुरुनुले, वि. नाना श्यामकुले, अ‍ॅड. संजय धोटे, जिल्हाधिकारी डॉ. दीपक म्हैसेकर, जिल्हा परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशुतोष सलिल, उपाध्यक्षा कल्पना बोरकर, सभापती देवराव भोंगले, ईश्वर मेश्राम, सविता कुडे व प्रकल्प संचालक अंकुश केदार उपस्थित थे.

इस बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रिय ग्रामीण रोजगार हमी योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना, संपूर्ण ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम, ग्रामीण जल आपूर्ति योजना, भूमिअभिलेखों का संगणीकरण, एकात्मिक आदिवासी विकास प्रकल्प द्वारा आयोजित केंद्र पुरस्कृत योजना, राजीव गांधी राष्ट्रिय ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, महाराष्ट्र राज्य ग्रामीण जिवनोन्नती अभियान, इंदिरा आवास योजना, मागास क्षेत्र अनुदान निधी व प्रशासकीय खर्च का निरिक्षण अध्यक्ष ने बैठक में लिया. गत 23 जनवरी 2014 की बैठक में पूछे गए मुद्दों का अनुपाल पर चर्चा की गई व गत बैठक में इतिवृत्त अध्यक्ष के अनुमति से कायम किया गया.

इस दौरान अध्यक्ष ने कहां कि, सरकार के योजनाओं की जानकारी लाभार्थियों को देने के लिए उपाययोजना बनाये. योजनाओं को अमल में लाने के लिए यंत्रणा को आनेवाली तकलीफों के संदर्भ में शासनस्तर पर जांच करने का बैठक में तय हुआ है. वही कृषी विद्युत कनेक्शन जल्द से जल्द देने की सुचना दी. बिजली की मांग बड़े पैमाने में होने से बिजली का सही नियोजन करे ऐसा सांसद अहीर ने इस दौरान बताया. इस बैठक में विधायक व सदस्यों ने विभिन्न समस्या व प्रश्न खड़े किये. बैठक का संचालन व आभार अंकुश केदार ने किया. इस दौरान बैठक में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिती के

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.