Published On : Mon, Dec 22nd, 2014

अहेरी : बिजली तार की स्पर्श से 2 युवकों की मौत

Advertisement


मच्छीगट्टा में हुई घटना

Aheri copy
अहेरी (गड़चिरोली)।
वन्यप्राणियों का शिकार करने के लिए जंगल परिसर में लगाए गए बिजली के तार से स्पर्श होने से शौच के लिए गए दो युवक की करंट लगने से मौत हो गई. यह घटना रविवार की रात तहसील के मच्छीगट्टा गांव में हुई. मच्छीगट्टा निवासी सुरेश कुसनाके (22) एवं अरुण पानेमवार (19) ऐसा मृतकों का नाम है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार चामोर्शी तहसील के प्रसिद्ध चपराला अभयारण्य क्षेत्र में मच्छीगट्टा गांव है. इस गांव से सटा घना जंगल है. इस परिसर में कुछ दिनों से वन्य प्राणियों की शिकार की घटना हो रही है. वन्य प्राणियों की शिकार करने के लिए अज्ञात लोगों ने मच्छीगट्टा के जंगल परिसर में जीवित बिजली की तार लगा रखे थे. रविवार को सुरेश कुसनाके एवं अरुण पानेमवार दोनों रात के समय गांव के बाहर शौच के लिए गए थे. लेकिन शिकार के लिए लगाए गए बिजली के तार से स्पर्श होने से घटनास्थल पर दोनों की मौत हो गई. इस घटना की जानकारी अहेरी पुलिस को दी गई. पुलिस ने अज्ञात शिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.