Published On : Fri, Dec 16th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

बीच सड़क में अपराधी ने छात्रा से की छेड़खानी

Advertisement

नागपुर: कपिल नगर पुलिस थाना अंतर्गत एक  अपराधी ने बीच सड़क में दिनदहाड़े एक छात्रा का पीछा कर उसे पहले जबरदसती रुकवाया और बाद में उसके  साथ अशलील हरकत कर विनयभंग किया। इस अपराधी ने पीड़ित छात्रा को उसके साथ बात नहीं करने पर  उसके भाई को भी जान से मारने की  धमकी दी थी। पीड़ित छात्रा ने इस घटना की शिकायत पुलिस से की।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  पीड़ित छात्रा 19 वर्ष की है और  कपिल नगर परिसर में रहती है।

आरोपी  कपिल नगर, वासतु बौद्ध विहार के पास निवासी अभिजीत उर्फ काली  दीपक ठाकुर (22) बताया जा रहा है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे के  दररमयान छात्रा अपनी सहेली के साथ दो पहिया गाड़ी से कहीं जा रही थी, उसी  दौरान अभिजीत ने उसका पीछा किया और जबरदसती रुकवा कर तुने मुझसे बात नहीं की तो में तेरे भाई को जान से मार दूंरा इस आशय की धमकी दी। आरोपी  ने पीड़ित छात्रा के साथ अशलील  हरकत कर छेड़खानी भी की। दरअसल आरोपी ने छात्रा से दोसती की थी परंतु जब छात्रा को उसके आपराधिक  गतिविधियों में लिप्त होने की जानकारी मिली तब उससे बातचीत करना बंद  कर दिया।

उसी का गुस्सा अभिजीत को था। इस घटना के बाद पीड़िता ने  पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत मिलने के  बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड  विधान की धारा 354(ड) 341, 506  के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.