Published On : Tue, Apr 14th, 2015

तुमसर : दंपति ने की आत्महत्या

Advertisement


कर्ज से थे परेशान

married couple nikose
तुमसर (भंडारा)। यहां के गांधी नगर निवासी और तुमसर न.प. के कर्मचारी धर्मेन्द्र किसान निकोसे (42) और पत्नी कल्पना धर्मेन्द्र निकोसे ने जहर पिकर आत्महत्या कर ली. यह घटना सोमवार 13 अप्रैल को रात 12 बजे के करीब हुई. उनको एक दिक्षा (10) नामक बेटी है.

बेटी दिक्षा निकोसे

बेटी दिक्षा निकोसे

प्राप्त जानकारी के अनुसार तुमसर नगर परिषद में डेली वेजेस पर कार्यरत धर्मेन्द्र निकोसे की पत्नी की 3 वर्ष पूर्व रेलवे से उतरते हुए दुर्घटना हुई थी. उसमे उसके हाथ में बड़ी जख्म हुई. उसके इलाज के लिए धर्मेन्द्र ने अपने पास का पूरा पैसा खर्च कर दिया, लेकिन इलाज नही हो पाया. आखिर उसे गांधी नगर का घर बेचना पडा. नप में समय पर वेतन नही मिलता था. पत्नी की दवाई, बेटी की शिक्षा, घर का खर्च निकालना भारी पड रहा था. इस चिंता से उसे शराब का शौक लगा. धर्मेन्द्र इधर-उधर से उधार लेकर अपना शौक पूरा करता था. लोगों के दिए पैसे वापस करना है, इस चिंता में धर्मेन्द्र 13 अप्रैल को रात की ड्यूटी खत्म करके घर आया. रात 12 बजे बेटी दिक्षा को जगाकर उसे बूंदी का लड्डू और चिवड़ा खिलाया और हमारा कुछ हो गया तो घर का सभी सामान लेकर, तिरोडा में अपने बडे पिता के घर जाना कहकर अपनी बेटी दिक्षा को सुलाया दिया. उसके बाद धर्मेन्द्र ने पत्नी कल्पना समेत जहर पिकर आत्महत्या कर ली.

सुबह बेटी उठने पर रोने लगी और उसने तुरंत आसपास के लोगों को बताया. लोगों ने घर जाकर देखा तो सामने की रूम में दंपति मृत अवस्था में थे. इस घटना की जानकारी तुमसर पुलिस को दी गई. पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा करके लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आगे की जांच पो. उपविभागीय अधिकारी आनंद भोईटे के मार्गदर्शन में पोनि किशोर गवई, पीएसआय जाधव कर रहे है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.