Published On : Fri, Apr 10th, 2015

चंद्रपुर वेकोलि के सीएमडी ने चंद्रपुर क्षेत्र के सुपर 20 से मुलाकात की

Advertisement

WCL
चंद्रपुर। कम्पनी के विभिन्न स्तरों पर दोतरफा संवाद स्थापित करने के दृष्टिकोण से “संवाद “नामक कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसी क्रम में वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, राजीव रंजन मिश्र कामगारों एवं विभिन्न स्तरों के अधिकारियों से व्यक्तिगत तौर पर सभी से मुलाकात कर रहें हैं. वेकोलि में विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों और कामगारों की बैठकों की श्रृंखला को निरंतर बनाये रखने के उद्देश्य से वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक राजीव रंजन मिश्र ने आज वर्धा वैली के विभिन्न क्षेत्रों में पदस्थ जेन-मिड ( ई-5 से ई-7) के अधिकारियों से चन्द्रपुर क्षेत्र में मुलाकात की.

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए श्री राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि, सकारात्मक सोच से सब कुछ सम्भव है. उन्होंने अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि, लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वे सकारात्मक और शुद्ध भावनाओं के साथ कार्य करें. सुपर 20 की टीम में संबंधित क्षेत्र से 2 नई पीढ़ी के अधिकारी ( ई-2 से ई-3) , 5 अधिकारी जेन-मिड (ई-5 से ई-7), 11 कामगार/कर्मचारीगण, महाप्रबंधक (संचालन) तथा क्षेत्रीय महाप्रबंधक‍ शामिल होंगे जो अपने संबंधित क्षेत्र को सशक्त करने के लिए कार्य करेंगे. सुपर 20 से यह अपेक्षा की जाती है कि, वे अपने संबंधित कार्यक्षेत्रों में यथोचित समाधान प्रस्तुत करे, जिससे कि इकाइयों के साथ क्षेत्रों एवं पूरी कम्पनी का विकास सम्भव हो.

मिश्र ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को कम्पनी की उपलिब्धयों के विषय में बताया. उन्होंने वेकोलि द्वारा उठाए गये विभिन्न कदमों जैसे-हेल्थ गोल्ड कार्ड, एलईडी का प्रारंभ, इको माइन टूरिज्म, खदानों से निसृत होने वाले जल का फसलों की सिंचाई के लिए प्रयोग में लाना आदि विषयों पर प्रकाश डाला. कम्पनी के विषय में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से कम्पनी के विषय में तैयार की गयी प्रस्तुति प्रतिभागियों के समक्ष प्रस्तुत की गयी. मिश्र ने टीम वेकोलि के सदस्यों से आह्वान किया कि, वे पूरे उत्साह एवं जोश के साथ 2020 तक 60 मिलियन टन कोयला उत्पादन के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करें.

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (संचालन) आर. सी. सनोडिया, वणी क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री राजीव दास, बल्लारपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एस. के. वैश्कियार, चन्द्रपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक आर. के. मिश्रा, वणी नार्थ क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक डी. एम. गोखले, महाप्रबंधक (निगमित मामले) टी. एस. नारायण, महाप्रबंधक (मासंवि) एम. के. सिंह एवं सीओएमएआई के अध्यक्ष सौरभ दुबे एवं अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.