Published On : Thu, Sep 25th, 2014

उमरेड : हजार रुपए की घूस लेते लिपिक धरा गया

Advertisement
Vilas Gawande

विलास अजाबराव गावंडे


उमरेड (नागपुर) । 
भिवापुर तालुका में स्थित नांद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कनिष्ठ श्रेणी लिपिक विलास अजाबराव गावंडे को एक हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) नागपुर ने रंगे हाथों पकड़ लिया. गावंडे के खिलाफ उमरेड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

दरअसल, शिकायतकर्ता ने विलास गावंडे के पास अपना तबादला यात्रा भत्ता बिल भुगतान के लिए आवश्यक कागजात के साथ जमा किया था. गावंडे ने बिल की मंजूरी के बाद शिकायतकर्ता का 7165 रुपए का चेक तो बनाया, मगर उसके बदले में 20 प्रतिशत राशि की कमीशन के रूप में मांग की. आखिर समझौते के बाद मामला एक हजार रुपए में तय हुआ.

लेकिन शिकायतकर्ता ने गावंडे को राशि देने के बजाय एसीबी नागपुर को शिकायत देना ठीक समझा. एसीबी ने भी जाल बिछाया और विलास गावंडे को उसी के उमरेड स्थित जिभकाटे ले आउट के घर में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ उमरेड के थाने में मामला दर्ज किया गया.

सपुलिस अधीक्षक प्रकाश जाधव और अपर पुलिस अधीक्षक वसंत शिरभाते के मार्गदर्शन में पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर बहादुरे, पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम बावणकर व अशोक धुर्वे, हवलदार संजय ठाकुर, सिपाही मिलिंद हलमारे, शंकर कांबले, संतोष मिश्रा ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.