Published On : Tue, May 28th, 2019

सूरत अग्निकांड से सबक लेने की शिवसैनिकों ने लगाई मनपा से गुहार

Advertisement

ट्यूशन क्लासेस की इमारत में अग्निशमन उपकरण संसाधनों की जांच कर कार्यवाही करने की मांग

नागपुर: सूरत में ट्यूशन क्लास के अग्निकांड की घटना ने देश भर को हिला दिया है. अवैध और सुरक्षा को दरकिनार कर चलनेवाले ट्यूशन क्लासेस पर नकेल कसने की मांग देश के कोने कोने से उठ रही है. इसी कड़ी में शिवसेना युवासेना द्वारा मनपा आयुक्त नागपुर को निवेदन देकर शहर में चल रहे ट्यूशन क्लासेस की इमारतों में अग्निशमन उपकरण संसाधनों की जांच कर कार्यवाही करने की मांग की गई. ताकि आग लगने की स्थिति में विद्यार्थियों के साथ होनेवाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके. शिष्टमंडल में जिलायुवाधिकारी हितेश यादव ,शहर समन्वयक नितिन तिवारी के साथ अब्बास अली,प्रीतम कापसे, नीलेश तिघ्रे, संदीप पटेल,छगन सोनवाने, अभिषेक धुर्वे,आशीष हाडगे, बाबा लारोकर, आशीष खडसे,वैभव माकुमे,रवी चुरागले,ललित बावनकर, रवीन्द्र सिरसीकर,धीरज फंदी, संजय डोकरमारे, अभिनय लोखंडे,शेख शहेजाद, दिनेश धकाते, विक्की बेलवाले,राजेश निखारे, आकाश शिर्के के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.