Published On : Mon, Apr 19th, 2021

पिस्तौल की नोक पर युवकों से छीनी कार

Advertisement

अनजान व्यक्ति को लिफ्ट देना पड़ा महंगा


नागपुर. सड़क पर खड़े अजनबी को लिफ्ट देना 2 युवकों के लिए मंहगा पड़ा. थोड़ी दूरी तक जाने के बाद आरोपी ने पिस्तौल की नोक पर कार चालक से कार, लॅपटॉप और मोबाईल, इस तरह कुल मिलाकर सवा चार लाख रूपए मूल्य का सामान लूट लिया. इसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार फरियादी हैदराबाद निवासी अजय हनुमानायक पानुगोतू (23) है और वह बी. टेक अंतिम वर्ष का विद्यार्थी है. उसका मित्र चेन्नई में फोर्ड कंपनी में जॉब करता है. उसने हाल ही में दिल्ली से सेकंड हॅंड महिंद्रा कार (एचआर-29/एबी-7722) खरीदी थी. 17 अप्रैल की सुबह अजय और उसका दोस्त कार से चेन्नई जाने के लिए रवाना हुए थे.

रास्ते पर उन्हें लिफ्ट मांगता हुआ एक आदमी नज़र आया. मदद करने की मानसिकता से अजय ने उस अनजान व्यक्ति को कार में बिठाया. लेकिन थोड़ी दूरी तक जाने के बाद आरोपी ने अजय के सिर पर पिस्तौल लगाकर कार रोकने को कहा. घबराकर अजय ने कार रोका और इसके बाद आरोपी ने अजय से उसका मोबाइल और लॅपटॉप भी छीन लिया. इसके बाद उसने दोनों को कार से नीचे उतरने को कहा.

अजय और उसके मित्र के गाड़ी से उतरते ही आरोपी गाड़ी समेत घटनास्थल से फरार हो गया. इस मामले में वाठोडा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जबरन चोरी का मामला दर्ज किया है और जाँच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.