Published On : Fri, Apr 17th, 2015

मुर्तिजापुर : बस स्थानक का गड्ढा बना जानलेवा !

Advertisement


महामंडल की लापरवाही

ST bus stand Murtijapur  (2)
मुर्तिजापुर (अकोला)। यहां के बस स्थानक का नवीनीकरण तो हुआ नही लेकिन यात्रियों को सुविधा देने के लिए महामंडल प्रशासन को असफलता हाथ लगी है. पहले महामंडल की ओर से पानी का सप्लाय करने वाली पाइप लाइन की मरम्मत की गई. बस के आने-जाने के रास्ते में खुदाई करके रखी है. ये गड्ढा आज भी जैसे का वैसा है. इस गड्ढे में पत्थर आने से बस का एक प्रवासी जख्मी हुआ है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुर्तिजापुर बस स्थानक के बीच में एक गड्ढा है. डांबरीकरण के समय डाले गए पत्थर बस के आने-जाने से ऊपर आये है. दिन ब दिन इस गड्ढे से बस चालकों को परेशानी झेलनी पड रही है. लेकिन वो क्या कर सकते है? महामंडल प्रशासन ने प्रवासियों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न योजना चलाई है. लेकिन सुविधा देने में महमंडल को असफलता मिली है. छोटे-छोटे गड्ढे का रूपांतर बड़े गड्ढे में बदला है.

ST bus stand Murtijapur  (1)
गौरतलब है कि16 अप्रैल को मुर्तिजापुर बस स्थानक पर एक प्रवासी जख्मी होने की घटना घटी. बस स्थानक पर गजबे नामक एक यात्री खड़ा था. इसी दौरान यहां से गुजर रही बस से एक पत्थर उड़कर प्रवासी के सर पर लगने से वह जख्मी हुआ. खून से लथपथ हालत में प्रवासी को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया. महामंडल की अनदेखी से प्रवासियों को काफी परेशानी उठानी पड रही है. इस घटना से नागरिकों में गुस्सा है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.