Published On : Thu, Nov 9th, 2017

30 साल के युवक का शव शिवनगांव परिसर में मिला

Advertisement

Representational Pic

नागपुर: सोनेगांव थाना अंतर्गत शिवनगांव परिसर में कच्ची सड़क के किनारे बुधवार सुबह 11 बजे किसी दक्ष नागरिक को एक युवक की बॉडी दिखाई दी। उसने 100 नंबर डायल कर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस कंट्रोल रूम ने सोनेगांव पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद सोनेगांव गांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को देखकर पुलिस भी स्पष्ट नहीं कर पाई कि यह हत्या है या दुर्घटना है। मृतक के सिर पर कुछ जख्म दिखाई देने की जानकारी भी सामने आई है। पास पड़े पत्थर हलके खून के निशान भी दिखाई दिए।

खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हुई थी। मृतक की जेब में ना कोई पर्स, ना मोबाईल, ना पैसे और ना ही पैरों में चप्पल ही थी। पहली नजर में मृतक मजदूर जैसा प्रतीत होने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल सोनेगांव पुलिस ने हत्या के मामले के बजाए आकस्मित मौत का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी कि यह हत्या है या दुर्घटना। फिलहाल सोनेगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Gold Rate
Sept 16,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 52,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.