Published On : Thu, Jan 15th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

बीजेपी-एनसीपी ने मामूली अंतर ने बढ़ाया सियासी ताप , चुन लिया अपना उपाध्यक्ष , 5 स्वीकृत पार्षद मनोनीत

Advertisement


गोंदिया। स्थानीय निकाय चुनाव परिणामों के बाद गुरुवार 15 जनवरी को गोंदिया नगर परिषद सभागृह में पहली आमसभा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में उपाध्यक्ष एवं पाँच को-ऑप्शन (मनोनीत) पार्षदों का चयन किया गया, साथ ही नवनिर्वाचित 44 नगर सेवकों एवं नगराध्यक्ष- उपाध्यक्ष का मुख्य अधिकारी संदीप बोरकर द्वारा शाल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य सत्कार किया गया।

बीजेपी और एनसीपी गठबंधन ने मारी बाजी

चुनाव परिणामों में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आई। भाजपा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी अजीत) के साथ गठबंधन कर नगर परिषद में अपना दबदबा कायम रखा। गठबंधन की ओर से पहली आमसभा में संतोष पटले को उपाध्यक्ष चुना गया।
44 सीटों वाली गोंदिया नगर परिषद में कांग्रेस के 15 पार्षद निर्वाचित हुए, जबकि ऊबाठा गुट के 2 पार्षदों के साथ मिलकर कांग्रेस–ऊबाठा आघाड़ी (17 सदस्य) का गठन किया गया। इस आघाड़ी की ओर से दो को-ऑप्शन सदस्य चुने गए, जिनमें प्रफुल्ल गोपालदास अग्रवाल एवं अजय हरिश्चंद्र अग्रवाल का समावेश है।


सत्ता का गणित साफ , बनाया अपना उपाध्यक्ष

वहीं भाजपा (18), राष्ट्रवादी कांग्रेस (5) और 3 निर्दलीय पार्षद ने हाथ मिलाकर सदन में बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल किया , इस गठबंधन की ओर से भी तीन , स्वीकृत पार्षद चुने गए, जिनमें भाजपा से घनश्याम पानतवने, जितेंद्र ‘बंटी’ पंचबुद्धे तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस से लोकेश ‘कल्लू’ यादव का चयन मनोनीत सदस्य के रूप में किया गया।
सभागृह में बहुमत का आंकड़ा न होने और आपसी समन्वय को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस–ऊबाठा आघाड़ी की ओर से उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार पंकज यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया वहीं बहुजन समाज पार्टी के पास केवल दो सदस्य होने के कारण सुनील भरने का उपाध्यक्ष पद हेतु नामांकन खारिज कर दिया गया।
पक्ष और विपक्ष के बीच सीटों का अंतर बेहद मामूली होने के चलते पहली आमसभा बैठक कुछ समय तक हंगामेदार रही। इस हंगामे ने आने वाले समय में सभागृह की कार्यवाही किस दिशा में जाएगी, इसके स्पष्ट संकेत भी दे दिए है।

Advertisement


सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को करेंगे मजबूत- पटले

नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष एवं स्वास्थ्य विभाग सभापति संतोष पटेल ने स्पष्ट शब्दों में कहा- गोंदिया नगर परिषद के स्वास्थ्य विभाग में किसी भी प्रकार की दबंगई की कोई जगह नहीं है , उन्होंने कहा- हर जगह दबंगई काम नहीं आती लेकिन सच्चाई यह है जो काम प्यार , विश्वास और सहयोग से होता है वह दबाव या रौब से कभी संभव नहीं होता।
संतोष पटले ने भरोसा दिलाया कि वे सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को साथ लेकर पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ शहर की सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करेंगे।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि नगर परिषद में प्रस्ताव लाकर शहर में नियमित रूप से ” दिन में दो बार ” सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी ताकि गोंदिया को स्वच्छ , स्वस्थ और सुंदर बनाया जा सके।


मेरे साथ शेर नहीं , बब्बर शेर हैं- सचिन शेंडे

नगर परिषद सभागृह में लिए गए विकास निर्णय को लेकर नगराध्यक्ष सचिन शेंडे ने आत्मविश्वास से भरा और जोशीला बयान देते कहा-गोंदिया शहर के भविष्य को लेकर अच्छी शुरुआत हो चुकी है 44 नगरसेवकों के साथ वह काम करेंगे, विकास के कामों में किसी प्रकार का पक्षपात नहीं होगा।
उन्हें उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते कहा – यह अनुभवी टीम शहर के विकास के लिए पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। अपने विशिष्ट अंदाज में सचिन शेंडे बोले- मेरे साथ शेर नहीं , बब्बर शेर खड़े हैं।
भले ही मेरी उम्र कम हो , लेकिन चिंता की कोई बात नहीं मेरे साथ मेरी पूरी फौज है और यही बब्बर शेर मुझे आगे काम करने की शक्ति देंगे।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.