Published On : Sat, Jun 23rd, 2018

फसल कर्ज के बदले बैंक मैनेजर ने की किसान पत्नी से देहसुख की मांग

Advertisement

मलकापुर. फसल कर्ज के लिए देहयुख की मांग करनेवाले मलकापुर तहसील के दाताला के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा के अधिकारी के ख़िलाफ़ ग्रामीण पुलिस में महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. इस घटना से इलाके में खलबली मची हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार दाताला गांव का किसान अपनी पत्नी के साथ फसल कर्ज के लिए बैंक में गया. बैंक मैनेजर ने काग़ज़ातों की जांच करने के बाद मोबाइल नंबर देने के लिए कहा. इस पर किसान ने अपनी पत्नी का मोबाइल नंबर दे दिया. इसके बाद मोबाइल पर अश्लील बातें करते हुए बैंक मैनेजर ने देहसुख तक की मांग कर डाली. यही नहीं सिपाही के जरिए महिला को संदेश भेजकर देहसुख के बदले फसल कर्ज के अलावा और भी कर्ज देने का लालच भी दिया.

किसान की पत्नी ने मैनेजर के साथ हुई सारी बातचीत को मोबाइल में रिकार्ड कर लिया था, जिसे सबूत के तौर पर उसने पुलिस के सामने पेश किया. जिसके आधार पर ग्रमीण पुलिस निरीक्षक बी. आर. गावंडे ने शिकायत मिलने पर इसकी जांच शुरू की. जांच के बाद महिला की शिकायत के आधार पर गुरुवार को मलकापुर ग्रामीण पुलिस में बैंक मैनेजर राजेश हिवसे और सिपाही मनोज चव्हाण के ख़िलाफ शिकायत दर्ज की गई.

Advertisement

इन पर अपराध नंबर १०८/१८ क़लम ३५४ अ, (२), भादंवि, सहकलम ३ (१), (डब्ल्यू) (१),३ (१),(डब्ल्यू) (२) अनुसूचित जाति जनजाति प्रतिबंधक कानून के तहत अपराध दर्ज किया. आगे की जांच पुलिस उपविभागीय अधिकारी गिरीश बोबडे के मार्गदर्शन में शुरू है. अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी फ़रार चल रहा है, पुलिस उनकी सरगर्मी से खोज कर रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.