Published On : Sat, Mar 7th, 2015

अहेरी : बीपीएल सूची का जनजागरण अभियान

Advertisement

BPL mohim
अहेरी (गड़चिरोली)। बीपीएल सूची के जनजागृति के लिए अहेरी तालुका कांग्रेस की ओर से दो दिवसीय जनजागरण अभियान की 7 मार्च को शुरुवात की गई. इस अभियान के शुभारंभ के दौरान अहेरी में एक कॉर्नर सभा ली गई. इस सभा के अध्यक्ष स्थान पर तालुकाध्यक्ष महेबुब अली तथा प्रमुख अतिथी व्यंकटेश चिलनकर, बब्बू शेख, अर्जुन कांबले, सुरेश मडावी, सलीम शेख, अशोक आलाम, अविनाश गोर्ले, यशवंत मडावी, परदेसी आलाम आदि मंच पर उपस्थित थे.

इस दौरान महेबुब अली ने मार्गदर्शन करते हुए जिलाधिकारीयो ने सूची तैयार की. ये बीपीएल सूची इतनी महत्वपूर्ण होने से उसमे हर गरीब का नाम समाविष्ट होना चाहिए. उसके लिए 5 से 18 मार्च दरमियान होने वाले ग्राम सभा में सभी ने उपस्थित रहकर गरीबों का नाम इस सूची में समाविष्ट करके रईसों के नामों में कपात करे. तथा गरीबों को न्याय मिले ऐसा महेबुब अली ने कहा. ग्राम सभा में गांव का हर व्यक्ति उपस्थित रह सकता है. ऐसे दिन और ऐसे जगह लेने के लिए सरपंचों को बाध्य करे ऐसा आवाहन भी उन्होंने किया.

BPL mohim
महेबुब अली ने आगे कहां कि, मोदी और फडणवीस सरकार ने अच्छे दिनों का सपना दिखाकर जनता को फसाया है. ऐसा आरोप इस दौरान किया गया. स्थानीय विधायक राजे अम्ब्रीशराव का मंत्रिपद पर चुनाव होने के बाद जनबरान जोत पट्टा, चव्हेला धरण, सुरजागड लोह और देवलमरी सीमेंट उद्योग, निराधार योजना के लाभार्थियों को अनुदान बढाकर देने के मुद्दे पर चुप रहने की बात अली ने कही है. होमगार्ड कर्मचारियों को फिरसे सेवा में समाविष्ट करने की मांग भी महेबुब अली ने की है.

इस दौरान अर्जुन कांबले, विनोद मेश्राम आदि ने मार्गदर्शन किया. सभा के बाद चेरपल्ली, चिचुगुंडी, व्येंकटरावपेटा, महागांव, बोरी, चितलपेट, राजपुर पैच, रामपुर अप्पा पल्ली, खमनचेरु, इतलचेरु, कन्ने पल्ली आदि गांव में ध्वनी क्षेपक और पाम्पलेट द्वारा जनजागृति की गई.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.