Published On : Sun, Aug 29th, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

वकीलों के गायन से श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए

Advertisement

नागपुर: हमारे समाज में बहुत सारे कलाकार हैं जो अपने व्यवसाय को अच्छे ढंग से चलाने के साथ साथ गायन, वादन, पेंटिंग जैसे शौक को पूरा करते रहते हैं। वकील जैसे पेशे में काम करते हुए कई कलाकार ऐसे भी हैं जो रोज़मर्रा के कठिन मामलों को निपटाने के बाद भी गायन की कला को संजोते हैं। कुछ ऐसेही प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए शनिवार को संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। फेसबुक दर्शकों ने गायकों की गायकी की सराहना की ।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत गीत ‘द जर्नी – 3: लीगल बीट्स’ की प्रस्तुति शनिवार को की गई। कार्यक्रम का आयोजन गायक मनीष पाटिल ने किया और अतिथि गायक सूरज शर्मा थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि तुली ग्रुप के अध्यक्ष मोहब्बत सिंह तुली थे। उन्होंने “बेकरार करके हमे यूं ना जाए” गीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को रंग से भर दिया।

एड. विनोद खोबरे, एड. भगवान लोनारे, एड. हर्ष पाटिल, एड. राजू सनप, एड. कल्याणी देशपांडे, एड. अभिमन्यु समर्थ, एड. सुहास ठक्कर ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरूवात एड. विनोद खोबरे ने “तुम जो मिल गए हो” गाने से की। इस सभा में कल्याणी देशपांडे ने ये मुलाकात एक बहाना, जबकि भगवान लोनारे ने माना हो तुम बेहद हंसी गीत गाया। यु तो हमने लाख हंसी, सवार लू, दुनिया हसिनों का मेला, वो शाम, आपकी आंखो में, आके तेरी बाहों में जैसे विभिन्न गीत गायकों द्वारा प्रस्तुत किये गये ।

कार्यक्रम का समापन एड. अभिमन्यु समर्थ ने “मेरी लॉन्ड्री का एक बिल” गीत के साथ किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण फेसबुक पेज पर कल्चरल सेलिब्रेशन लॉन, वाडी रोड, दाभा चौक से किया गया।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.