Published On : Thu, Feb 19th, 2015

पवनी में ‘आबा’ को सर्व पक्षीय श्रद्धांजलि

Advertisement

Tribute-to-RR-Patil-600x343
पावनी (भंडारा)। महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री आर. आर. उर्फ़ आबा पाटिल के दुखःद निधन से पवनी के महात्मा गांधी चौक में सर्व पक्षीय श्रद्धांजलि सभा का 17 फ़रवरी को आयोजन किया गया था. इस सभा के अध्यक्ष स्थान पर भंडारा विधानसभा के विधायक रामचंद्र अवसरे थे. इस शोकसभा के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने आबा पाटिल ने शुरू किए तंटामुक्त अभियान, संत गाडगेबाबा स्वच्छता अभियान, डांस बार पर बंदी आदि कार्यों का उल्लेख किया. आबा मतलब एक स्वच्छ, प्रामाणिक राजकीय नेता ऐसा उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अपने शोक संवेदन से व्यक्त किया. इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रवादी के शहर अध्यक्ष डा. विजय ठक्कर ने किया.

इस दौरान भाजपा के शहर अध्यक्ष हरीश तलमले, अरुण आसई, किसान आघाडी के राजेंद्र फुलबांधे, पूर्ति के संचालक अनिल मेंढे, राष्ट्रवादी कांग्रेस के भंडारा जिला दुग्ध संघ के अध्यक्ष विलास काटेखाये, सुनंदा मुण्डले, लोमेश वैद्य, शैलेश मयूर, माधुरी तलमले, कांग्रेस के शंकर मूनरतिवार, विकास राउत, माणिक ब्राह्मणकर, पूर्व नगराध्यक्ष डा. प्रकाश देशकर, आप के डा राजेश नंदुरकर, वकील के लक्ष्मण देशमुख, मुख्याध्यापक व पत्रकार संघ के अशोक पारधी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र रेवतकर, शिवसेना के मोहन सुरकर वहीं पवनी की नगराध्यक्षा रजनी मोटघरे तथा आदि राजकीय पक्ष के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.