शराब की बोतल से प्रहार कर किया घायल
ऑमलेट का स्वाद अच्छा न लगना विवाद की वजह
कलमना पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश
नागपुर: दो शराबियों ने ऑमलेट खाने के लिए ठेले वाले पर हमला किया और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। कांच की बोतल से वार कर गंभीर रूप से घायल भी किया। इस मामले में कलमना पुलिस ने ईश्वर तीजूराम शाहू (25) की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। वह विजयनगर का निवासी है। आरोपियों में जितेंद्र उर्फ फटाफट बांधे (45) और प्रकाश रात्रे (30) का समावेश है। दोनों गुलमोहर नगर के निवासी हैं।
दरअसल कलमना मार्केट के प्रवेश द्वार के सामने एक शराब की दुकान है। ईश्वर अपने ब्रेड-आमलेट का ठेला दुकान के सामने लगता। 29 सितंबर की रात को दोनों आरोपी शराब पीकर ईश्वर की दुकान पर आए और आमलेट मांगा।
ईश्वर ने उन्हें आमलेट बनाकर दिया। स्वाद अच्छा न लगने पर आरोपियों ने ईश्वर से बहस शुरू कर दी। प्रकाश ने उसे बेरहमी से पीटा जबकि जितेंद्र ने उस पर शराब की बोतल से प्रहार किया, जिससे ईश्वर गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी हालत सुधरने के बाद ईश्वर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कलमना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी घटनास्थल से फरार हो चुके थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी तलाश जारी है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...





