Published On : Mon, Dec 29th, 2014

भद्रावती : दुर्घटना के लिए कारण बना पोल तुरंत हटाये – डि.के. रामटेके

pole on the road
भद्रावती (चंद्रपुर)।
यहां के रेलवे स्टेशन-टप्पा शहर मुख्य मार्ग के पुराने कोर्ट के समीप डिवाइडर को सटकर बिजली का पोल है. जो रास्ते के बीच है. जिससें कई बार छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती है. दुर्घटनाओं के लिए कारण बना बिजली का पोल जल्द से जल्द संबंधित विभाग हटाये और नागरिकों को दिलासा दे ऐसी मांग भारतीय बौद्ध महासंघ के शहर अध्यक्ष डि.के.रामटेके ने की है.

अधिक जानकारी के अनुसार टप्पा शहर से रेलवे स्टेशन का यह मुख्य मार्ग है. इस मार्ग को चौड़ा करने तथा डिवाइडर का काम गत कुछ माह से नगर पालिका प्रशासन कर रही है. जिसके लिए यहां लगे सभी पुराने पोल हटाये गए लेकिन पुराने कोर्ट के समीप के रास्ते के बीच में लगा पोल अब तक नहीं हटाया गया. यहाँ का काम ख़त्म हो गया लेकिन उक्त पोल की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा. यह पोल रास्ते के बीच में है और यहां भारी यातायात होने से छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं  होती रहती है. जिससे वाहन चालक तथा नागरिक जख्मी हो रहे है. क्या प्रशासन बड़ी दुर्घटना होने की राह देख रही है ? इन घटनाओं को ध्यान में रखकर तुरंत उक्त पोल हटाएं ऐसी मांग डि.के.रामटेके कर रहे है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement

Gold Rate
May 09- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,58,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above