Published On : Fri, Dec 27th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

NVCC की 80वीं वार्षिक सर्वसाधारण शांतीपूर्ण संपन्न

Advertisement

विदर्भ के 13 लाख व्यापारियों की अग्रणी व शीर्ष संस्था नाग विदर्भ चेंबर आॅफ काॅमर्स की 80वीं वार्षिक सर्वसाधारण सभा शुक्रवार, दि. 27 दिसंबर 2024 को रजवाड़ा पैलेस, 2रा माला, गांधीसागर, नागपुर में सुबह 11.30 बजे से आयोजित की गयी।

सभा की अध्यक्षता चेंबर के अध्यक्ष श्री अर्जुनदास आहुजा ने की। सर्वप्रथम उन्होंने कहा कि कल हमारे देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंग का निधन हो गया। साथ ही गत वार्षिक सर्व साधारण सभा के पश्चात् चेंबर परिवार के जिन सदस्यों का निधन हुआ, सभी का सदन ने दो मिनट का मौन धारण उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की।

अध्यक्ष महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि चेंबर ने व्यापार एवं व्यापारियों की सेवा के साथ जनमानस के हितार्थ कार्य करते हुये चेंबर ने 80 वर्षो का कार्यकाल पूरा किया है। वर्तमान में हमारे देश में भी व्यापार में E-Commerce का प्रभाव को देखते हुये व्यापारी भाईयों से स्थापित व्यापार के साथ-साथ आॅनलाइन माध्यम से व्यापार पर करने का निवेदन किया। आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार द्वारा व्यवसाय के लेनदेन को बैंकिग प्रणाली के माध्यम से डिजीटल भुगतान के लिए अधिक दबाव बनाया जा रहा है हम जानते है कि डिजीटल भुगतान से पार दर्शिता आती है, अतः सरकार अगर पुर्ण डिजीटज बैंकिग व्यवस्था से लेनदेन चाहती है तो सरकार ने डिजीटल भुगतान पर लगने वाले शुल्क को भी नियंत्रित करना होगा।

जैसा कि सभी को ज्ञात है चेंबर में अपने ही कुछ सदस्यों द्वारा कुछ प्रशासनिक विभागों में की गई शिकायतों के कारण हम उस व्यापार भवन को न बनाने के लिए मजबूर है। जिसकी जानकारी आपको है। आज की इस सभा में दोंनों पक्षों से निवेदन करता हुँ कि कृपया चेंबर को विवादों से दुर करें ताकि हम अपने व्यापार भवन को बनाकर व्यवस्थित से चेंबर का कार्य कर सके। साथ ही उन्होंने व्यापारियों को एल.बी.टी. असेसमेंट के कारण हो रही परेशानियों पर सरकार से निवेदन किया कि एकमुश्त अभय योजना शुरू कर जल्द से जल्द LBT की समस्या का निपटारा करते हुये इस विभाग को जल्द से जल्द बंद करना चाहिये।

Advertisement

आगे चेंबर की वार्षिक सर्व साधारण सभा में सदस्यांे द्वारा चेंबर का वर्ष 2023-24 का अकाउंट व बोर्ड रिपोर्ट, जिसका संपूर्ण कार्यकाल छब्स्ज् द्वारा प्रशासक का था, उसे सर्वसम्मति से परित किया गया। साथ ही चेंबर के उपाध्यक्ष व डायरेक्टर श्री फारूकभाई अकबानी व स्वप्निल अहिरकर को कंपनी नियम Retire by Rotation के तहत पुनः डायरेक्टर पद पर स्वीकृती प्रदान की। सभा का आभार प्रदर्शन चंेबर के सचिव श्री सचिन पुनियानी ने किया।

सभा में चंेबर के सर्वश्री पुर्व अध्यक्ष – श्री गोपालजी सोनी, दिपेन जी अग्रवाल, मयुर जी पंचमतिया, चेंबर के सदस्य श्री जयप्रकाश पारेख, संजय के. अग्रवाल, मनुभाई सोनी, मोहन चोईथानी, सुनिल जग्यासी, मनोज लटुरिया, ललित सूद द्वारा अपने-अपने सुझाव रखे गए, जिनका समाधान अध्यक्ष द्वारा किया गया।

इस सभा में चेंबर के सर्वश्री अध्यक्ष – अर्जुनदास आहुजा, पुर्व अध्यक्ष – गोविंदलाल जी सारडा, प्रफुलभाई दोशी, श्री गोपालजी सोनी, हेमंत जी खुंगर, जगदीश जी बंग, दिपेन जी अग्रवाल, मयुर जी पंचमतिया, उपाध्यक्ष – फारूकभाई अकबानी, स्वप्निल अहिरकर, सचिव – सचिन पुनियानी, सहसचिव – शब्बार शाकिर, राजवंत पाल सिंग, दिपक अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी – हेमंत सारडा तथा काफी मात्रा में सदस्य उपस्थित थे।

उपरोक्त जानकारी इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से चेंबर के सचिव श्री सचिन पुनियानी द्वारा दी गई।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.