कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं – विकास ठाकरे
७०% नए चेहरे कार्यकारिणी में
निष्क्रिय रहे तो पदाधिकारी बदले जायेंगे
नागपुर: अंततः ढाई साल बाद आगामी मनपा चुनाव के ठीक ६ माह पहले नागपुर शहर कांग्रेस की कार्यकारिणी की घोषणा शहराध्यक्ष विकास ठाकरे ने आज की। कार्यकारिणी में ७०% नए व युवा चेहरों को स्थान देकर कांग्रेस को शहर में नई ऊर्जा देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कार्यकारिणी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने मंजूरी प्रदान की। इस कार्यकारिणी में प्रमुखता से शहराध्यक्ष के हमखास मनोज गोलावार, दीपक वानखेड़े, ऑटो संगठन के अध्यक्ष विलास भालेकर, किरण गडकरी, हरीश ग्वालवंशी, असीम नावेद, अंजुम कयूम, विक्रम पनकुले, संजय दुबे, प्रशांत ठाकरे, विवेक निकोसे आदि का समावेश है।
घोषणा करते हुए ठाकरे ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र विशालकाय पार्टी है। सभी पदाधिकारी मूल रूप से कांग्रेसी ही है। कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी वरिष्ठ नेताओं के अनुभवों का लाभ उठाते हुए सभी मिलकर आगामी चुनावों में कूदेंगे और भाजपा मुक्त शहर व मनपा करके ही दम लेंगे। सबसे खास बात यह है कि आज घोषित कार्यकारिणी में शहराध्यक्ष विकास ठाकरे के अलावा एक भी नगरसेवकों को स्थान नहीं दिया गया है। शहर कार्यकारिणी में शैक्षणिक, व्यवसायिक, सांस्कृतिक, सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले व कांग्रेस विचारधारा को मानने वालों को मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है।
कार्यकारिणी के सदस्यों को अपने-अपने इलाके में संगठन मजबूत करने के अलावा क्षेत्र की जनसमस्याओं को भी सुलझाने के लिए तत्पर्य रहना होंगा। इसी कार्यकरिणी के सदस्यों में से कार्यालयीन,नियोजन, सोशल मीडिया, शोध-विश्लेषण, विभागीय समन्वय आदि समिति का गठन किया जायेगा।
इस कार्यकारिणी की घोषणा के कुछ दिनों बाद प्रदेश कांग्रेस की सहमति से एक अन्य छोटी सी कार्यकारिणी/कमिटी की घोषणा होने वाली है। इसके साथ ही प्रत्येक प्रभाग के लिए ३-३ सदस्यी समिति का गठन किया जायेगा, जो ब्लॉक अध्यक्ष, प्रभाग अध्यक्ष सह विभिन्न सेल की समिति के साथ समन्वय बनाकर कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करने में अहम् भूमिका निभाएगा। यह समिति प्रत्येक बूथ के लिए १५-१५ सक्रीय सदस्यों की टीम भी खड़ी कर आगामी चुनावों के लिए मजबूत जनसंपर्क तैयार करने का काम करेगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में ३-३ ब्लॉक समिति होती है। जल्द ही इसकी भी कार्यकरिणी की घोषणा की जाएगी।
घोषित कार्यकारिणी में से अगले ३ माह में खुद को असक्षम समझने वाले व निष्क्रिय सदस्य को कार्यकारिणी से मुक्त कर स्थानीय सक्रीय कार्यकर्ताओं को मौका दिया जायेगा।
ठाकरे ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुझे शहराध्यक्ष बने ढाई साल हो गए। इस दौरान हमने पुरानी कार्यकारिणी को कायम रख नए कार्यकर्ताओं को जोड़कर अब नई कार्यकारिणी की घोषणा की। अगर अध्यक्ष बनते ही कार्यकारिणी बर्खास्त कर देता तो पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ताओ के साथ अन्याय होता। मनपा चुनाव की तैयारी काफी समय से जारी है।
शहराध्यक्ष ठाकरे द्वारा घोषित कार्यकारिणी में 44 उपाध्यक्ष, 44 महासचिव, 52 सचिव, 37 संगठन सचिव, 18 ब्लॉक अध्यक्ष, 34 कार्यकारिणी सदस्य, 30 निमंत्रित सदस्यों का समावेश है।
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विकास ठाकरे ने कहा कि मनपा में बीते साढे नौ सालों से भाजपा की सत्ता है। लेकिन इतने बरसों में घोटाले ही होते रहे हैं। इन घोटालों से आम जनता तंग आ गई है। विपक्ष के नाते कांग्रेस ने शहर की समस्याआें को हल करने का हर संभव प्रयास किया है। ठाकरे ने अगले वर्ष होने वाले चुनाव में मनपा को भाजपा मुक्त करने का संकल्प गुरुवार को व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने नागपुर शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
इस मौके पर ठाकरे ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में चुनावी रणनीति बनाई जाएगी। इसके लिए वरिष्ठ नेताओं से विनंती की गई है। उम्मीदवार पहले ही तय कर लिए जाएंगे। इससे हमेशा की तरह समय पर अफरा-तफरी नहीं मचेगी। कांग्रेस के सभी नेता एकजुट होकर काम पर लग गए हैं। नियोजन योग्य रहा तो कांग्रेस को कोई भी हरा नहीं पाएगा। कांग्रेस पूरी ताकत से खड़ी होने से इस बार मनपा चुनाव में शहर का चित्र बदल जाने का भरोसा ठाकरे ने जताया। उन्होंने कहा कि प्रभाग के नागरिकों की समस्याओं को निपटारा हो सके, उनकी परेशानियां दूर हो सके, इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता तत्पर रहें, इस दृष्टि से ही पार्टी की संगठात्मक रचना की गई है।
– राजीव रंजन कुशवाहा
पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...
नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...
हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate
नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews
उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...
सात किलो गांजा, तीन आरोपी गिरफ्तार

















