Published On : Wed, Nov 26th, 2014

गड़चिरोली : सेक्शन उपकमांडर सहित नक्सली दम्पंती का आत्मसमर्पण

Advertisement


गड़चिरोली।
महाराष्ट्र सरकार की सुधारित आत्मसमर्पण योजना से गड़चिरोली जिले के नक्सली बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण कर रहे है. जिसके तहत मंगलवार को गड़चिरोली पुलिस दल के समक्ष कंपनी नं. 4 में कार्यरत सेक्शन उपकमांडर एटापल्ली तहसील के उपपोस्टे कसनसुर के पुन्नुर निवासी सनकु उर्फ़ लिंगा दारसु कुमोटी (26) व उसकी पत्नी कंपनी नं 4 की सदस्या एटापल्ली तहसील के पोमके गट्टा के तोड़गट्टा निवासी झूरी उर्फ़ जानी दासरु नरोट (25) इन खूंखार नक्सली दंपत्ति ने आत्मसमर्पण किया है. उक्त आत्मसमर्पित नक्सल सेक्शन उपकमांडर सनकु कुमोटी पदाबोरिया मुठभेड़, गोडलवाही, हेटलकसा, लाहेरी, तोड़गट्टा, पिडमिली, रोपी, मुंगनेर, मरकेगांव, हत्तिगोटा, मरकेगांव तथा गोडलवाही व पदबोरिया मुठभेड़ों में शामिल थी.

गड़चिरोली पुलिस दल ने काफी प्रयास कर नक्सली आत्मसमर्पण करें इस लिए उनका मनपरिवर्तन किया. शुरू के वर्ष में गड़चिरोली पुलिस दल के समक्ष एक डिवीसी, 3 कमांडर, 6 उपकमांडर व 25 नक्सल सदस्य ऐसे कुल 35 खुंखार नक्सलीयों ने आत्मसमर्पण किया होकर इसमें 9 दम्पत्तियों का समवेश है. जिससे गड़चिरोली जिले के नक्सली कार्रवाई को जबरदस्त नुकसान हुआ है. इससे भविष्य में और नक्सली पुलिस समक्ष आत्मसमर्पण करने की तैयारी में होने की जानकारी आत्मसमर्पित नक्सलियों ने दी है. गड़चिरोली जिला पुलिस दल नक्सल विरोधी अभियान के साथ नवजीवन आत्मसमर्पण योजना चलाकर अधिक से अधिक कार्यरत नक्सलियों के मनपरिवर्तन कर उन्हें लोकशाही के मुख्य प्रवाह में लाने में सफल हुए है.

Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.