Published On : Fri, Jul 15th, 2016

फ्रेंच नेशनल डे समारोह में हथियार और ग्रेनेड से लदा ट्रक लेकर घुसा आतंकी, 80 लोगों की ली जान

Advertisement

nice-attackफ्रांस के नीस शहर में बास्टिल डे का जश्न मना रहे 75 से ज्यादा लोगों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बता दें कि हादसा नीस के ‘प्रॉमिनेड देस आंगलेस’ में हुआ, यहां बड़े पैमाने पर लोग आतिशबाजी देखने जुटे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्राइवर भीड़ से भरी सड़क पर 2 किमी तक लोगों को रौंदते हुए ट्रक चलाता रहा। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को मार गिराया है। ट्रक से भारी मात्रा में ग्रेनेड और बंदूकें भी बरामद हुई है। फ्रांस्वा ओलांद ने 77 मौतों की पुष्टि की है। हो सकता है टेरर अटैक, यूएस प्रेसिडेंट को दी गई जानकारी…

– घटना के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओलांद ने कहा कि पेरिस अटैक के बाद लगी स्टेट ऑफ़ इमरजेंसी तीन महीने और बढ़ा दी गई है।
– ओलांद ने कहा, फ्रांस ऐसे हमलों से डरने वाला नहीं है, वह काफी मजबूत है।
– सिक्युरिटी अथॉरिटीज ने लोगों को घर से बाहर निकलने से मना किया है। इस बीच खबर है कि गाड़ी में फ्रेंच-ट्यूनीशियन पेपर मिले हैं।
– लोकल न्यूज चैनल्स के मुताबिक यह एक आतंकी हमला भी हो सकता है। क्योंकि जिस तरह भीड़ पर ट्रक चढ़ाया गया वह कोई आम एक्सीडेंट नहीं है।
– ट्रक में ग्रेनेड और बंदूकें बरामद होने के बाद फिलहाल मौके पर एंटी टेरर टीम इन्वेस्टीगेशन कर रही है।
– प्रेसिडेंट ओलांद ने घटना के तुरंत बाद इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। बता दें कि हादसे के वक्त वे फ्रांस से बाहर थे।
– उधर, अमेरिकी प्रेसिडेंट बराक ओबामा ने फोन पर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हम फ्रांस के साथ हैं।
पल भर में बिछ गई लाशें….
– फ्रांस के ऑफिसर्स ने कहा कि हमले में मारे गए सभी लोग बास्टिल डे के मौके पर आतिशबाजी देखने के लिए जुटे थे।
– वहां काफी चहल-पहल थी, लोग अपने परिवार के साथ यहां आए थे। लेकिन पल भर में सड़कों पर लाशें बिछ गई।
– वहीं, एक चश्मदीद ने बताया कि समुद्र किनारे से एक तेज रफ़्तार सफेद ट्रक भीड़ में घुसता चला गया।
– हमने लोगों को कुचले जाते और मलबे के टुकड़ों को इधर-उधर उड़ते देखा। वहां बिल्कुल अफरा-तफरी का माहौल था और लोग चीखते-चिल्लाते भाग रहे थे।

2 किमी तक लाशें और खून…
– एक ऑफिसर के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर भीड़ से भरी सड़क पर 2 किमी तक लोगों को रौंदता रहा।
– सड़क खून से सन गई और पूरी सड़क पर लाशें पड़ी हुई हैं।
– 15 लोग अभी भी क्रिटिकल कंडीशन में हैं। हादसे में कई छोटे बच्चों की भी मौत हुई है।

पेरिस अटैक के बाद दूसरा बड़ा हमला…
– इस हमले ने पिछले साल नंवबर 2015 में हुए भीषण आतंकी हमले की दर्दनाक यादें ताजा कर दी, जिसमें पेरिस शहर के कई जगहों पर हुई गोलीबारी में 130 लोग मारे गए थे।
– पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और भारी तदाद में पुलिस और एम्बुलेंस की गाड़ियां मदद में जुटी है।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.