Published On : Mon, Feb 17th, 2025
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में खौफनाक कत्ल: कुख्यात कार्तिक चौबे की बेरहमी से हत्या

Advertisement

नागपुर :– शहर के सक्करदारा थाना क्षेत्र में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात में कुख्यात कार्तिक चौबे की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड शाहू गार्डन इलाके में हुआ, जहां रोशन गायकवाड नामक युवक ने उस पर जानलेवा हमला किया।

तीन महीने पहले हत्या के केस से छूटा था कार्तिक
28 वर्षीय कार्तिक चौबे हाल ही में हत्या के एक मामले में जेल से रिहा हुआ था। जेल से छूटने के बाद भी उसकी आपराधिक गतिविधियां जारी थीं। बीती रात वह अपने कुछ साथियों के साथ शराब पी रहा था, तभी उसका रोशन गायकवाड से झगड़ा हो गया।

सूत्रों के अनुसार, झगड़ा इतना बढ़ गया कि कार्तिक ने गुस्से में रोशन के सिर पर बीयर की बोतल फोड़ दी, जिससे रोशन घायल हो गया। लेकिन रोशन ने तुरंत ही अपनी जेब से एक चीनी चाकू निकाला और कार्तिक के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मां की दर्दनाक फरियाद
कार्तिक की मां, श्रीमती आरती उमेश चौबे (55), ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि वह पेशे से होम पेशेंट केयर और नर्सरी टीचर हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रात वह एक मरीज की देखभाल के लिए गई हुई थीं। रात करीब 12:50 बजे उन्हें पड़ोस में रहने वाले एक युवक से फोन पर बेटे के घायल होने की खबर मिली।

Advertisement

घबराई हुई मां जब मेडिकल अस्पताल पहुंची, तो डॉक्टरों ने कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। जब उन्होंने अपने बेटे के शव को देखा, तो उसके पेट और सीने पर गहरे घाव थे।

घटनास्थल पर था तनाव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार्तिक और रोशन गायकवाड के बीच विवाद काफी बढ़ गया था। रोशन ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार्तिक पर हमला कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी रोशन गायकवाड की तलाश तेज कर दी है। सक्करदारा पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

इस वारदात ने नागपुर में अपराध की बढ़ती घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कब तक शहर की गलियों में ऐसे खूनी खेल खेले जाते रहेंगे?

– रविकांत कांबले

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.