Published On : Fri, Aug 4th, 2017

Video: मामूली झगडे में घायल युवक की 5 दिन के बाद मौत

Advertisement


नागपुर:
एमआईडीसी पुलिस थाना अंतर्गत राजीव नगर में चायनीज ठेले पर हुए विवाद में बीच बचाव करने गए युवक पर पत्थर बाजी की गई। जिसके चलते रमेश मेश्राम के कान पर एक बड़ी ईट लगी। घायल रमेश मेश्राम को खामला में निजी हस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 5 दिन के उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। एमआईडीसी पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी सोनु अजय शाह और उसके 2 नाबालिक साथीदार को पकड़ लिया है। आरोपी सोनु को अदालत में पेश किया गया। उसे अदालत ने जेल भेज दिया। उसके दो नाबालिक साथीदारों को बाल सुधारगृह भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 29 जुलाई को राजीव नगर में अन्ना चायनीज ठेले पर 4 युवकों ने चायनीज खाया। उसके बाद बिल देने की बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी सोनु शाह, रितेश सिंह और उसके दोस्त ठेला चालक अन्ना मारपीट कर रहे थे। रमेश मेश्राम ने मध्यस्था करने की कोशिश की। आरोपी सोनू शहा और रितेश सिंह ने अपने नाबालिक दोस्तों के साथ रमेश पर ईंट से वार किया। जिसके चलते वह बेहोश हो गया था और 5 दिन के इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया।

Gold Rate
July 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 42,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,32,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,19,000/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

Tension in MIDC area
इस मामले को लेकर स्थानिक लोगो में रोष था। शव को लेकर उन्होंने काफी हंगामा किया। राजीव नगर के 500 से 600 लोग रास्ते पर उतर आए। पुलिस प्रशाशन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। MIDC पुलिस को अधिक पुलिस फ़ोर्स बुलाना पड़ा। अतिरिक्त चार्ज में DCP झोन 2 राकेश ओला को घटना स्थल आना पड़ा। ACP राजरत्न बंसोड़ घटना स्थल पर मौजुद थे। MIDC पुलिस निरीक्षक सुनील माहडिक जनता को समझाने में जुटे रहे। कुछ घंटो के बाद निष्पक्ष जांच का वादा किया गया। उसके बाद सारा माहौल शांत हुआ।

Advertisement
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बना बाइक चोर, आरोपी गिरफ्तार ...#nagpurnews

गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए बना बाइक चोर, आरोपी गिरफ्तार ...#nagpurnews

सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी के घर में हुई चोरी का खुलासा #NagpurNews #CrimeNews #theft #CrimeBranch

सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी के घर में हुई चोरी का खुलासा #NagpurNews #CrimeNews...

गौरक्षण आश्रम के बाहर खड़ी कार का कांच तोड़कर चोरी ...#maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews

गौरक्षण आश्रम के बाहर खड़ी कार का कांच तोड़कर चोरी ...#maharashtranews #vidarbhanews...

इथेनॉल विवाद पर बढ़ा सियासी संग्राम #nagpurnews #ethenol #nitingadkari #bjp #cybercrime #latestnews

इथेनॉल विवाद पर बढ़ा सियासी संग्राम #nagpurnews #ethenol #nitingadkari #bjp #cybercrime #latestnews

स्मार्ट मीटर मुद्दे पर शिवसेना का ज्ञापन ... #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews #newsupdate

स्मार्ट मीटर मुद्दे पर शिवसेना का ज्ञापन ... #maharashtranews #vidarbhanews #nagpurnews #newsupdate

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges