Published On : Sun, May 14th, 2023
By Nagpur Today Nagpur News

इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट के बाद अकोला में हिंसा और आगजनी

एक की मौत, तीन घायल
Advertisement

अकोला में पुराने शहर में दो समुदाय के लोगों के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद जमकर पथराव किया गया. उपद्रवियों ने इस दौरान कई गाड़ियां तोड़ दीं. वहीं कई गाड़ियों आग लगा दी. दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक की मौत हो गई, वहीं एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए. घटना के बाद तुरंत इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया. यहां कलेक्टर ने धारा 144 लगा दी है.

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र अकोला में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट कर दी गई, इसके चलते कई लोग इकट्ठा होकर पुलिस थाने में पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया. इसी बीच पुलिस स्टेशन पहुंची भीड़ बेकाबू हो गई और गाड़ियों की तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी.

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

हिंसक भीड़ ने कई गाड़ियों में लगा दी आग, जमकर की तोड़फोड़

देखते ही देखते भीड़ ने पथराव करने के साथ कई गाड़ियों में आग लगा दी. इस दौरान एक दूसरा ग्रुप भी सामने आ गया और एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच पथराव होता रहा. हिंसक भीड़ ने यहां जमकर तोड़फोड़ की है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अन्य जिलों से भारी पुलिस बल बुलाया गया है.

Advertisement


आमने-सामने आ गए दो समुदायों के लोग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर किया पथराव

यह घटना पुराने शहर के गंगाधर चौक पोला चौक हरिहर पेठ इलाके की बस्ती में हुई है. यहां दो समुदाय आमने-सामने आकर एक दूसरे पर पथराव करने लगे और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी. उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी के साथ ही दमकल वाहन पर भी पथराव किया, जिसमें कई दमकल कर्मचारी घायल हो गए.

उपद्रवियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. इसी के साथ अकोला जिले के आसपास वाशिम, बुलढाणा, अमरावती से भी पुलिस बल बुला लिया गया. पुलिस की दो कंपनियों ने दंगाइयों की पहचान कर उन्हें पकड़ना शुरू कर दिया है. एडिशन SP मोनिका राउत ने बताया कि इस मामले में अब तक पुलिस ने 15 को हिरासत में लिया है.कलेक्टर के आदेश पर अकोला शहर में धारा 144 लगा दी गई है. एडिशनल एसपी मोनिका राउत ने कहा कि इस मामले में 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि करीब 7 से 8 वाहनों में तोड़फोड़ की गई है. अभी फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण है.

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges