Published On : Thu, Aug 27th, 2020

अस्थायी आरोग्य कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन कल

Advertisement

नागपुर– नागपुर महानगर पालिका क्षेत्र में राष्ट्रीय शहरी आरोग्य मिशन के तहत खोले गए शहरी प्राथमिक आरोग्य केंद्र में कार्यरत तमाम अस्थायी व मानधन पर कार्यरत आरोग्य कर्मचारी कल गुरुवार दिनांक 27 ऑगस्ट को अपने न्यायोचित मांगो के समर्थन प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन का आह्वान नागपुर महानगर पालिका अस्थायी आरोग्य कामगार संघठन ने किया है! प्रदर्शन संविधान चौक पर दोपहर 3.00 बजे किया जाएगा! प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के अध्यक्ष भाई जम्मू आनंद करेंगे।

प्रदर्शन के दरम्यान यूनियन का एक शिष्टमंडल आरोग्य अधिकारी डॉ. सवाई से मिलेगा एवं कोविड काल में अस्थायी आरोग्य कर्मियों के ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।अस्थायी आरोग्य कर्मचारी निगम प्रशासन से जनाना चाहते है की क्या कोरोना की समस्या से लड़ने के नामे पर उनका जान ले लेना चाहते है क्या? पूरी कोरोना की जवाबदारी अकेले अस्थायी आरोग्य कर्मचारियों के कंधो पर डाल दी गयी जिन्हें नाम मात्र मानधन मिलता है।

प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान संघटन के प्रमुख श्री. मिलिंद उके ने की और आग्रह किया की अस्थायी आरोग्य कर्मचारी प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल हो।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.