Published On : Mon, Jul 23rd, 2018

धार्मिक अतिक्रमण : छुट्टी के दिन भी डटा रहा दस्ता

Advertisement

नागपुर: धार्मिक अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर मनपा और प्रन्यास की ओर से की जा रही कोताही के बाद हाईकोर्ट की फटकार के बाद आलम यह है कि अब छुट्टी के दिन भी मनपा का अतिक्रमण उन्मूलन दस्ता डटा रहा. रविवार की सुबह जैसे ही दस्ता शुक्रवारी पहुंचा, छुट्टी के दिन दस्ते को देखते ही कई लोगों ने आश्चर्य भी जताया. लेकिन धार्मिक स्थल के पास पहुंचते ही लोग कार्रवाई का मसला समझ गए.

देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई. जैसे ही दस्ते ने मस्जिद का हिस्सा तोड़ना शुरू किया, कुछ हलका विरोध तो किया गया, लेकिन इसकी संभावना के चलते पहले ही भारी पुलिस बंदोबस्त लेकर पहुंचे दस्ते ने लोगों को एक तो हाईकोर्ट का आदेश और दूसरी ओर पहले ही नोटिस दिए जाने का हवाला देकर कार्रवाई को अंजाम देना शुरू कर दिया. इसके बाद तनाव के बीच ही पूरा धार्मिक अतिक्रमण हटा दिया गया.

त्रिमूर्तिनगर में भी किया सफाया
एक ओर जहां मनपा प्रवर्तन के दस्ते ने शुक्रवारी में धार्मिक स्थल को हटाया, वहीं दूसरी टीम ने त्रिमूर्तिनगर में भी अवैध रूप से निर्मित मंदिर का निर्माण तोड़ दिया.

रविवार होने के कारण यहां भी कुछ लोग जमा हो गए थे, लेकिन काफी दिनों से चल रही कार्रवाई और मनपा की ओर से जारी किए गए नोटिस की जानकारी होने से लोगों की ओर से विरोध नहीं किया गया. इससे यहां शांतिपूर्ण ढंग से कार्रवाई को अंजाम दिया गया.

Advertisement

विशेषत: उपराजधानी में मानसून सत्र होने के कारण पुख्ता पुलिस बंदोबस्त उपलब्ध नहीं होने से मनपा की ओर से बड़े धार्मिक अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई नहीं की जा रही थी. अब सत्र समाप्त होते ही पहले ही दिन रविवार को छुट्टी होने के बावजूद कार्रवाई को अंजाम दिया गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.