Published On : Fri, Jul 31st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

तेलंगाना मर्डर मिस्ट्री में नागपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, एक साल बाद अज्ञात शव की हुई पहचान

Advertisement


नागपुर: तेलंगाना के मंचेरियल जिले में एक वर्ष पहले मिले अज्ञात शव की पहचान आखिरकार नागपुर पुलिस की मदद से हो गई। सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) पोर्टल, पुराने गुमशुदगी रिकॉर्ड और एक छोटे से सुराग की मदद से पुलिस ने मृतक की पहचान वाठोडा निवासी भरत दिनेश नायक के रूप में की। इस सफलता के बाद तेलंगाना पुलिस ने नागपुर पुलिस और नंदनवन पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में मंचेरियल थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था। शव की पहचान नहीं होने के कारण मामला लंबे समय तक अनसुलझा रहा। हाल ही में मंचेरियल पुलिस अज्ञात शव की पहचान के लिए नागपुर पहुंची और नंदनवन पुलिस थाने में उपलब्ध सर्च पत्रिका के आधार पर जांच शुरू की गई।

नंदनवन पुलिस ने सीसीटीएनएस पोर्टल पर उपलब्ध गुमशुदगी रिकॉर्ड खंगाले। जांच के दौरान शव के हाथ पर गुदा हुआ “भरत” नाम और मृतक द्वारा पहनी गई “खासदार क्रीडा महोत्सव – चक दे” लिखी टी-शर्ट महत्वपूर्ण सुराग साबित हुई। इन संकेतों के आधार पर वर्ष 2025-26 के मिसिंग रिकॉर्ड की जांच की गई, जिसमें वाठोडा पुलिस थाने में दर्ज भरत दिनेश नायक की गुमशुदगी सामने आई।

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसके बाद नंदनवन पुलिस ने वाठोडा पुलिस के सहयोग से मृतक के पिता दिनेश नायक को बुलाकर शव के फोटो दिखाए। उन्होंने शव की पहचान अपने बेटे भरत के रूप में की। परिजनों ने बताया कि भरत करीब एक वर्ष पहले घर से लापता हो गया था और उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका था।

अब मृतक के परिजन आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए तेलंगाना रवाना होंगे। वहीं, मंचेरियल पुलिस हत्या के मामले की आगे की जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है।

Advertisement

इस पूरे मामले में सीसीटीएनएस प्रणाली और दोनों राज्यों की पुलिस के समन्वय ने एक साल पुरानी मर्डर मिस्ट्री सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.