Published On : Wed, Jun 12th, 2019

अमरनाथ के लिए लंगर सामग्री का ट्रक होगा 15 को रवाना

Advertisement

नागपुर: श्री टेकड़ी रोड हनुमान मंदिर समिति, गवलीपुरा, सीताबर्डी की ओर से प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान शिव के धाम अमरनाथ के लिए लंगर सामग्री भेजी जा रही है. सामग्री का ट्रक 15 जून श्री टेकड़ी रोड हनुमान मंदिर परिसर से भक्तों की मौजूदगी में रवाना किया जाएगा.

प्रतिवर्ष मंदिर समिति की ओर से बालटाल के श्री शिव शक्ति सेवा मंडल को यह सामग्री लंगर के लिए भेजी जाती है. इसमें आटा, चावल, दाल, घी, तेल, शक्कर, गुड़, दवाईयां, कंबल, नमक, सहित अन्य लंगर के लिए आवश्यक सामग्री का समावेश होता है.

इस पुनीत कार्य में क्षेत्र के नागरिक बढ़चढ़ कर योगदान करते हैं. जिस किसी भक्त को लंगर सामग्री हेतु दान करना हो वे श्री टेकड़ी रोड हनुमान मंदिर समिति से संपर्क कर सकते हैं. उल्लेखनीय है कि अमरनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बालटाल में विशाल लंगर की व्यवस्था की जाती है.

यहां हर दिन हजारों अमरनाथयात्री भोजन करते हैं. कई बाद मौसम खराब होने पर इन्हीं लंगरों का आश्रय यात्रियों को मिलता है. इसीलिए देश केे कई शहरों से श्रद्धालु दानदाता यहां सामग्री भेजकर योगदान करते हैं.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.