Published On : Wed, Jun 12th, 2019

कॉलेज की नहीं कैटरर्स की है गलती, छात्राओं को विषबाधा मामले में एफडीए का कथन

Advertisement

नागपुर: नर्सिंग प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 25 से ज्यादा छात्राओं को अन्न से विषबाधा होने की घटना उमरेड मार्ग बहादुरा स्थित पांडव कालेज के होस्टल में रविवार की रात में सामने आई थी. फिलहाल 14 छात्राओं को मेडिकल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है. सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है.

केंद्र सरकार के पं. दीनदयाल उपाध्याय स्किल इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत उमरेड रोड स्थित पांडव इंजीनियरिंग कालेज में 3 महीने का नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसमें नागपुर सहित आसपास के जिलों की भी छात्राएं आयी हैं. रहने की सुविधा कालेज के होस्टल में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार होस्टल में 300 से अधिक लड़कियां रहती हैं. रविवार को सुबह 11 बजे छात्राओं ने भोजन किया. भोजन के बाद करीब 50 से अधिक छात्राओं को उल्टी, चक्कर और घबराहट होने लगी. उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन शाम तक उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ. कुछ छात्राओं को निजी अस्पताल में भेजा गया, जबकि करीब 25 से अधिक छात्राओं को एक महिला केअरटेकर रात में मेडिकल में लेकर गयी थी.

Gold Rate
June 09 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,43,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इनमे से कुछ छात्राओ को छुट्टी मिल गई है तो कुछ छात्राओ का इलाज अब भी चल रहा है. हालांकि मामले में खाने के सैंपल एफडीए की ओर से लिए गए है और जांच के लिए भेजे गए है. एफडीए की ओर से कॉलेज की गलती नहीं होने की क्लीन चिट भी दे दी गई है. कॉलेज में जब भी किसी प्रकार का प्रोग्राम होता है तो उसके खाने की जिम्मेदारी या सभी तरह का जिम्मा कॉलेज का ही होता है. लेकिन यह मामला सीधे कैटरर्स पर डालना कही न कही मामले को दबाने जैसा दिखाई दे रहा है.

इस मामले में एफडीए के अधिकारी शरद कोलते का कहना है की इसमें कॉलेज की किसी भी तरह की गलती नहीं है. इसमें गलती कैटरर्स वाले की है. खाने के सैंपल लैब भेजे गए है. उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई होगी.

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews #sucides

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges