Published On : Thu, Apr 18th, 2019

टेकड़ी रोड हनुमान मंदिर में भव्य महाप्रसाद आज

Advertisement

जन्मोत्सव पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

नागपुर: श्री टेकड़ी रोड हनुमान मंदिर समिति के तत्वावधान में आज शुक्रवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य महाप्रसाद का वितरण मंदिर परिसर में किया गया है. महाप्रसाद से पूर्व प्रातः 5 बजे हनुमान लला का महाभिषेक किया जाएगा. .

Gold Rate
Mar 18 2026 - Time 10.31Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,400/-
Gold 22 KT ₹ 1,45,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,49,600/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

पश्चात सुबह 11 बजे हजारों भक्तों की उपस्थिति महाआरती होगी. प्रतिवर्ष श्री टेकड़ी रोड हनुमान मंदिर समिति की ओर से अखंड महाप्रसाद का वितरण किया जाता है.

जिसका लाभ क्षेत्रीय नागरिकों सहित बाहर से आने वाले भक्त भी उठाते हैं. हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर व परिसर को सजाया जा रहा है. क्षेत्र के नागरिक भी इस आयोजन में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं. श्री टेकड़ी रोड हनुमान मंदिर समिति ने श्रद्वालुओं से इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement