Published On : Fri, May 21st, 2021

हिंगना परिसर में रहने वाली किशोरी से किया दुष्कर्म

Advertisement

नागपुर: हिंगना थाना क्षेत्र में एक युवक ने परिसर में रहने वाली किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया. लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को घटना का पता चला और पुलिस से शिकायत की गई. आरोपी मोंढा निवासी आकाश पुरुषोत्तम उरिया (24) बताया गया. 16 वर्षीय पीड़िता 10वीं कक्षा में पढ़ती है.

आकाश का उसकी पत्नी से लगातार विवाद चल रहा था. इस वजह से पत्नी कुछ महीने पहले अपने मायके चली गई. इसी बीच आकाश ने पीड़िता को अपने प्रेम जाल में फंसाया. समय-समय पर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा. कुछ समय पहले किशोरी की तबीयत बिगड़ गई. पेट में लगातार दर्द होने के कारण परिजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए.

डॉक्टर ने जांच कर गर्भवती होने की जानकारी दी. पूछताछ करने पर पीड़िता ने आकाश द्वारा दुष्कर्म किए जाने की जानकारी दी. हिंगना पुलिस से शिकायत की गई. पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आकाश को गिरफ्तार कर लिया. प्रकरण की जांच जारी है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.