
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भूतपूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आदरांजलि अर्पित की। कंपनी के सभी क्षेत्रों में भी इस उपलक्ष्य में समारोह आयोजित किया गया।
मुख्यालय में अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री मनोज कुमार ने बापू और शास्त्री जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्र की आजादी और भारत के नवनिर्माण में इन दोनों महान विभूतियों के मार्गदर्शन और योगदान की चर्चा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर निदेशक कार्मिक डॉ संजय कुमार निदेशक तकनीकी संचालन श्री अजित कुमार चौधरी,मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अमित कुमार श्रीवास्तव, श्रमिक संघों के प्रतिनिधि श्री सुनील मिश्रा, श्री कमलाकर पोटे, रामानुज शर्मा एवं श्री बृजेश सिंह, विभागाध्यक्ष तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी प्रमुखता से उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि कल, शुक्रवार 01 अक्टूबर, 2021 को पूरी कंपनी के कर्मियों ने स्वच्छता की शपथ ली थी। कार्यक्रम का संचालन श्री एस पी सिंह, सलाहकार (जनसम्पर्क) ने किया। ।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से लड़ाई नहीं रुकेगी #StudentProtest #Congress #Trending #NEETScam...
Instagram पर Part Time Job के नाम पर ₹6.84 लाख की ठगी...
₹150 के लालच में चाकू से हमला! #NagpurCrime #Crime #ERickshaw #PoliceAction #CCTV...
पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप! #NagpurNews #Crime #ParkingDispute #VikasThakre #PoliceAction
रॉन्ग साइड से आई मौत! #Accident #HighwayAccident #NagpurNews #MaharashtraNews #TruckAccident #news
RSS मुख्यालय को लेकर X पर भ्रामक पोस्ट करने का आरोप #vidarbhanews...




