Published On : Fri, Jan 27th, 2017

भारतीय क्रिकेट टीम पहुँची नागपुर, कल करेगी अभ्यास, परसों मैच

Advertisement


नागपुर
: इंग्लैंड से अपना दूसरा ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में नागपुर पहुँच गए हैं। टीम कल 28 जनवरी को अभ्यास करेगी और 29 जनवरी को इंग्लैंड से मैच खेलेगी। उल्लेखनीय है कि कानपूर ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच हारने के बाद भारतीय टीम नागपुर में मैच जीतकर हिसाब चुकता करना चाहेगी।

कल 28 जनवरी की शाम 5 से 8 बजे तक भारतीय टीम जामठा के वीसीए स्टेडियम में अभ्यास करेगी। इंग्लैंड की टीम कल दोपहर 1 से 4 बजे तक अभ्यास करेगी।

भारतीय टीम इस प्रकार है : विराट कोहली कप्तान, महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर, के.एल.राहुल, मनदीप सिंह, युवराज सिंह, सुरेश रैना, ऋषभ पन्त, हार्दिक पंड्या, परवेज़ रसूल, अमित मिश्रा, यजुवेंद्र चहल, मनीष पाण्डेय, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा।

इंग्लैंड टीम के सदस्य हैं : एओन मॉर्गन कप्तान, जोस बटलर विकेटकीपर, जैसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विल्ली, आदिल रशीद, जेक बॉल, लायम डावसन, सैम बिल्लिंग्स, लायम प्लंकेट, टायमाल मिल्स।

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.