Published On : Thu, Apr 16th, 2015

राजुरा : शिक्षक ने किया छात्रा का विनयभंग

Advertisement

Accused Nakkalwar
राजुरा (चंद्रपुर)। जिला परिषद माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11 वी की छात्रा का इसी विद्यालय में अंग्रेजी पढ़ाने वाले शिक्षक ने विनयभंग किया. यह घटना 9 अप्रैल को घटी. आज पीडित छात्रा ने पो.स्टे में शिकायत दर्ज करने पर मामला उजागर हुआ. किसानवार्ड राजुरा निवासी हरीशचंद्र भाउजी नक्कलवार (54) आरोपी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार तालुका के सिर्सी की पीडित छात्रा राजुरा जिला परिषद माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय में 11 वी कक्षा में शिक्षा ले रही है. आरोपी हरीशचंद्र नक्कलवार ने पीडित लड़की को अंग्रेजी ग्रामर समझाता हु कहकर 9 अप्रैल को अपने ही घर बुलाया और घर का दरवाजा बंद करके लड़की का विनयभंग किया. इस घटना का छात्रा ने विरोध करके खुद को छुडाया. इसके बारे में अपने माता-पिता और मुख्याध्यापक की ओर शिकायत की. लेकिन शिक्षक ने अपना गुनाह कबूल नही किया. लेकिन न्याय के लिए उक्त छात्रा ने अपनी 10-15 दोस्तों को लेकर राजुरा पुलिस थाने पहुंची और शिक्षक के विरुद्ध मामला दर्ज किया.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भादंवि की धारा 354 (अ) (1), 354 (ड) (1), बाल लैंगिक अत्याचार संरक्षण कानून 2012 8/12/10 अंतर्गत हरीशचंद्र नक्कलवार को गिरफ्तार किया. आगे की जाँच पुलिस निरीक्षक विलास निकम के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक ठाकुर कर रहे है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.