Published On : Thu, Apr 18th, 2024
By Nagpur Today Nagpur News

शिक्षा के अधिकारों से वंचित कर आरटीई छात्र को दिया टीसी

Advertisement

नागपुर: “पढ़ेगा इंडिया बढ़ेगा इंडिया” कि धज्जीय उड़ते हुए मुफ्त शिक्षा के अधिकार के तहत वर्ष 2023 24 के सत्र में आरटीई में प्रवेश लिए बच्चों में से कई बच्चों को नागपुर की एक शाला ने बिना पूर्व सूचना दिए और बिना किसी कारण के पालकों को बुला कर टीसी थमा दिया। शिक्षा के अधिकारों का हनन करते करने वाली इस घटना ने उनके पलकों की चिंता बढ़ा दी है।

जानकारी के मुताबिक स्थानीय हिंगना रोड स्थित न्यू मेरिडियन कान्वेंट में वर्ष 2023 24 के सत्र में जिन बच्चों का आरटीई (मुफ्त शिक्षा के अधिकार के तहत) प्रवेश हुआ था, उन में से कक्षा पहली में पढ़ने वाले पियूष भोजराज गवली, श्याना सम्राट मोड़क,स्वरा सचिन माटे, भावेश ज्ञानेश्वर कांबले, नामी बच्चों के पालकों को शाला में बुलाकर बिना किसी कारण के टीसी थमा दी गई।

इस घटना के पश्चात बच्चों के पलकों की चिंता बढ़ गई है। वहीं शिक्षा के अधिकारों का उलंघन भी हुआ है। आरटीई एक्शन कमेटी के चेयरमैन शाहिद शरीफ को शिकायत मिलते इस संदर्भ में प्रशासन मौन क्यों है? सनद रहे कि उक्त शिक्षण संस्थान ने बच्चों के प्रवेश देने के समय भी काफी आना कानी किया था।याद रहे कि यहां शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों के परिवार गरीब और मजबूर बेसहारा लोग है।

Advertisement

इन के पलकों में कोई किसी के घर में साफ सफाई का कार्य करता है, तो कोई मामूली सी मजदूरी कर के अपना जीवन व्यतीत करता है।ऐसे में इन बच्चों के साथ इस तरह का खिलवाड़ करना कहां तक उचित है?प्रशासन को चाहिए कि इस दिशा में उपयुक्त कदम उठाकर स्कूल प्रशासन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.