Published On : Tue, Oct 6th, 2020

सिताबर्डी मोबाईल एसेसरीज मार्केट में लाखों की टैक्स चोरी

Advertisement

– ग्राहकों को नहीं दिया जाता है बिल

नागपुर– एसेसरीज की मदद से स्मार्ट फोन को और भी ज्यादा स्मार्ट बनाए जाने का क्रेज इन दिनों युवाओं में बढ़ता जा रहा है। अपने फोन को और भी आकर्षक बनाए जाने के लिए ही युवाओं द्वारा कई प्रकार की मोबाईल एसेसरीज खरीदी जाती है। वहीं कंपनियों की एसेसरीज मंहगी होने के कारण युवाओं द्वारा कम कीमत वाली एसेसरीज खरीदी जाती है। जिसका फायदा दुकानदारों द्वारा उठाया जा रहा है। नागपुर में संचालित मोबाईल एसेसरीज की दुकानों पर मोबाईल एसेसरीज बेचे जाने के नाम पर लाखों की टैक्स चोरी की जा रही है।

मोबाईल एसेसरीज खरीदने पर दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को किसी भी प्रकार का बिल नहीं दिया जाता है। एसेसरीज का बिल नहीं होने से दुकानदारों को टैक्स भी नहीं चुकाना पड़ता है। क्योंकि बिल नहीं होने के कारण खरीदी और बिक्री का कोई रिकॉर्ड नहीं रहता है। ऐसे में दुकानदारों द्वारा ग्राहकों के साथ-साथ शासन को भी राजस्व की चपत लगाई जा रही है। क्योंकि कोई रिकॉर्ड नहीं होने के कारण दुकानदारों को टैक्स नहीं देना पड़ता है और इस तरह से मोबाईल एसेसरीज बेचने वालों द्वारा खुलेआम मनमानी के अनुसार मोबाइल एसेसरीज बेचे जाने का कारोबार किया जा रहा है।

कुछ मोबाईल एसेसरीज बेचने वाले दुकानदारों द्वारा नकली कंपनियों की एसेसरीज बेचे जाने का काम किया जा रहा है। जिसके एवज में दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को किसी भी प्रकार का बिल नहीं दिया जाता है। वहीं मोबाईल एसेसरीज कम दाम की होने के कारण युवाओं द्वारा भी बिल की चिंता नहीं की जाती है । उन्हें तो केवल कम कीमत में एसेसरीज मिलनी चाहिए। चाहे फिर वह कंपनी की हो या फिर नहीं।

Advertisement

उपराजधनी होने के कारण दूर दूर के जिलों ,शहरों औऱ गॉंव से खरेदारी के लिए बर्डी मार्केट में चर्चित राहुल कॉम्प्लेक्स,मोदी नं 3, हनुमान गल्ली, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में कई व्यापारी मोबाईल एसेसरीज जैसे कि हैडफोन, स्क्रीन गार्ड,बैटरी, कवर, आदि एसेसरीज खरीदी करते हैं, पूरा लेन देन कच्चे में होता है जिसका कोई लेखा जोखा हिसाब नही होता । बर्डी में रोजाना करोड़ों में मोबाईल एसेसरिज खरीदी बिक्री काम कच्चे में होता है, जिससे विक्रीकर (GST) विभाग को रोजाना लाखो का नुकसान हो रहा है। बर्डी मार्केट में मोबाईल एसेसरिज की सैंकड़ों दुकानें हैं, जहां पर खुलेआम बिना बिल के माल बेचा जाता है ,कुछ दुकानों में डुप्लीकेट एसेसरीज बेचे जाने का काम बड़े जोरो शोरो से चलता है। इसी के साथ ही मोबाईल बेटरी, पावर बैंक ,हैडफोन, ममोरी कार्ड, पेन ड्राइव, मोबाइल चार्जर, डाटा केबल, सहित अन्य एसेसरीज बिना किसी बिल के बेखोफ बेची जा रही है।

मोबाईल मार्केट में कुछ दुकानों में MI(REDMI),REALME,VIVO, OPPO,SYSKA ब्रांडेड कंपनी के डुप्लीकेट मोबाईल एसेसरीज बैटरी ,चार्जर,हैडफ़ोन, केबल ,स्मार्ट बैंड,बड़े ही आसानी से बेचे जा रहे है। बाजार में बिना बिल और कम कीमत में मिलने वाली डुप्लीकेट मोबाईल एसेसरीज से लोगों की सेहत को भी खतरा रहता है। क्योंकि डुप्लीकेट मोबाईल एसेसरीज से खतरनाक रेडिएशन निकलता है जो सीधे तौर पर मोबाईल यूजर के दिमाग पर प्रभाव डालता है। साथ ही कई मामलों में तो बैटरी फटने जैसी घटनाएं भी हो चुकी हैं। ओरिजिनल बताकर नकली माल ग्रहकों को बेच कर डबल पैसा वसूल करते हैं, इसी प्रकार ग्राहकों को नकली माल देकर लूटा जा रहा है।

इसे प्रशासन ने गंभीरत से लेते हुए शासन को हो रही राजस्व नुकसान व जनता को लूट रहे दुकानदारो पर ठोस कदम उठाना जरूरी हो गया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.